scriptभाजपा आज कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा | BJP can announce candidates today | Patrika News

भाजपा आज कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा

locationजयपुरPublished: Jan 17, 2020 03:28:16 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी की जा सकती है। भाजपा की चुनाव समिति की गुरुवार देर रात तक चली बैठक में सभी 70 सीटों के संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हो चुकी है।

BJP can announce candidates today
जयपुर
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी की जा सकती है। भाजपा की चुनाव समिति की गुरुवार देर रात तक चली बैठक में सभी 70 सीटों के संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हो चुकी है। पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में हुई इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे।
कल रात हुई बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम फेस किसे बनाया जाए। चर्चा के बाद यह तय किया गया कि किसी एक नेता का नाम आगे करके लड़ने से पार्टी को नुकसान हो सकता है इसलिए पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम के साथ चुनाव मैदान में जाएं और स्थानीय मुद्दों के साथ सीएए, राममंदिर को लेकर जनता से वोट मांगे जाए। क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने किरण बेदी के नाम पर ऐन मौके मुहर लगाई और उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश किया। लेकिन पार्टी चुनाव हार गई। इसलिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके चुनाव लड़ने के बजाय बिना सीएम फेस के चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
भाजपा की चुनाव समिति की इस बैठक में संभावित एक एक उम्मीदवारों के नामों पर उनकी हार जीत की संभावना और सामाजिक समीकरणों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा की प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है, इसलिए पार्टी वरिष्ठ और दिग्गज नेताओं को जिनमें सांसद और पूर्व मंत्रियों को भी चुनाव मैदान में उतार सकती है। इस बैठक में एक एक सीट को लेकर दमदार दावेदारों के नामों पर सामाजिक समीकरणों को देखते हुए जिताउ के नाम पर मुहर लगाएगी।
यह भी बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को ही दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था। दूसरी तरफ कांग्रेस में भी प्रत्याशियों के चयन का काम अंतिम चरण में हैं। सूत्रों के अनुसार आज कांग्रेस की लिस्ट भी जारी हो सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो