scriptभाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों पहली लिस्ट एक-दो दिन में | BJP-Congress candidates first list in a day or two | Patrika News

भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों पहली लिस्ट एक-दो दिन में

locationजयपुरPublished: Jan 14, 2020 09:14:50 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के 70 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों में हलचल तेज हो गई है। दोनों ही पार्टियों में प्रबल दावेदारों की सूचियां लगभग तैयार हो चुकी है। उनकी स्क्रिनिंग के बाद संभावित प्रत्याशियों के पैनल तैयार किए जा रहे हैं।

BJP-Congress candidates first list in a day or two

भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों पहली लिस्ट एक-दो दिन में

जयपुर
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के 70 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों में हलचल तेज हो गई है। दोनों ही पार्टियों में प्रबल दावेदारों की सूचिया लगभग तैयार हो चुकी है। उनकी स्क्रिनिंग के बाद संभावित प्रत्याशियों के पैनल तैयार किए जा रहे हैं।
भाजपा सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में पार्टी के साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। ऐसे में एक—एक टिकट को लेकर में माथापच्ची चल रही है। पार्टी कई सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा का भी इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है कि एक दो दिन में भाजपा की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। हालांकि टिकट के प्रबल दावेदारों का दबाव है कि टिकट तुरंत बांटे जाए, जिससे चुनाव प्रचार के लिए समय मिल सके। टिकट वितरण में जितनी देरी होगी प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतनी ही परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रत्याशी का प्रयास रहता है कि वह सभी क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क करें। इसी तरह से कांग्रेस भी इस मामले में फूंक—फूंककर कदम उठा रही है। उसकी पहली लिस्ट कल या परसों आ सकती है।
आम आदमी पार्टी ने 46 विधायकों को पुन: मैदान में उतार कर अपने विधायकों के कामकाज पर भरोसा जताया है वहीं 15 विधायकों के टिकट काटकर एंटीइनकमबैंसी को समाप्त करने का प्रयास किया है। इसके साथ ही 8 महिलाओं को टिकट देकर आधी आबादी को जताया है कि आप महिलाओं को आगे ले जाने के लिए तत्पर है। आम आदमी पार्टी की लिस्ट जारी होने के बाद यह तय हो गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पटपड़गंज से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, तिमारपुर से दिलीप पांडे, कालकाजी से आतिशी ताल ठोकेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो