scriptविकास कार्यों पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुआ विवाद, गरमाई राजनीति और फिर टूटे गाड़ी के शीशे | BJP-Congress workers dispute over development work | Patrika News

विकास कार्यों पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुआ विवाद, गरमाई राजनीति और फिर टूटे गाड़ी के शीशे

locationजयपुरPublished: Oct 19, 2019 04:03:55 pm

Submitted by:

Bhavnesh Gupta

राजनीति के अखाड़े में फंसी जनता
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुआ विवाद
धरना देकर लौट रही भाजपा पार्षद सुमनलता लोहिया की गाड़ी के तोड़े शीशे
भांकरोटा के पास सिवार मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ता दे रहे थे धरना
मंत्री और स्थानीय विधायक द्वारा विकास कार्यों का उद्घाटन करने पर नाराज थे भाजपाई
कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा द्वारा राजनीति करने का लगाया आरोप

विकास कार्यों पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुआ विवाद, गरमाई राजनीति और फिर टूटे गाड़ी के शीशे

विकास कार्यों पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुआ विवाद, गरमाई राजनीति और फिर टूटे गाड़ी के शीशे

जयपुर। जनता की सुविधाओं पर राजनीति गरमा गई है। विकास कार्यों के उद्घाटन की होड़ इतनी बढ़ गई है कि मामला तोड़फोड़ तक पहुंच गया। भाजपा और कांग्रेसी कार्यकर्ता एक—दूसरे के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। मामला झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का है। यहां हुए विकास कार्यों का उद्धाटन मंत्री व स्थानीय विधायक लालचंद कटारिया व महापौर विष्णु लाटा ने किया। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सिवार मोड़ पर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। यहीं स्थानीय पार्षद सुमनलता लोहिया व अन्य पार्षद भी पहुंचे। धरना खत्म होने के बाद जब पार्षद लोहिया, उनके पति और अन्य कार्यकर्ता रवाना हुए तो कुछ दूरी पर मौजूद लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। एकाएक हुए इस घटनाक्रम से पार्षद व वहां मौजूद अन्य लोग घबरा गए। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। इस बीच जमकर नारेबाजी हुई। इसके बाद पार्षद और कार्यकर्ता पुलिस थाने पहुंचे और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे गए। इसके बाद मामला दर्ज कराने के लिए शिकायत सौंपी।
विधायक व पूर्व विधायक के कार्यकर्ता आमने-सामने

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि यहां स्थानीय पार्षद के प्रयास से विकास कार्य हुए हैं और उद्घाटन मंत्री व स्थानीय विधायक लालचंद कटारिया कर रहे हैं। यहां भाजपा के स्थानीय नेता के तौर पर पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत सक्रिय हैं। उधर, कांगेसी नेताओं का कहना है कि उन्हीं कार्यों का शिलान्यास हो रहा है जो क्षेत्रीय विधायक और मंत्री की अनुशंसा पर नगर निगम ने कराए हैं।
नेताओं का खुद पर फोकस

महापौर विष्णु लाटा के हाथ में शहरी सरकार की सत्ता आने के बाद से ही नगर निगम में राजनीति चरम पर पहुंच गई। नेताओं का फोकस लोगों की जरूरत पूरी करने से ज्यादा खुद को हाइलाइट करने तक रह गया। हालात यह है कि उन इलाकों में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन नहीं हो पा रहे हैं, जहां स्थानीय पार्षद और महापौर अलग-अलग पार्टी से हों।
-ऐसी राजनीति कभी नहीं देखी। जो काम भाजपा पार्षदों ने कराए हैं, उनका उद्घाटन विधायक, महापौर कर रहे हैं। स्थानीय पार्षदों तक को नहीं बुलाया जा रहा। विरोध करना हमारा अधिकार है लेकिन तोड़फोड़ और हमला करना बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस को पता है कि किन लोगों ने तोड़फोड की लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही। -सुमनलता लोहिया, पार्षद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो