जयपुर

भाजपा कोर कमेटी की पहली बैठक कल

भाजपा कोर कमेटी की पहली बैठक रविवार शाम 4 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय में होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे। सिंह एक दिन के प्रवास पर शनिवार रात को जयपुर पहुंचेंगे।

जयपुरJan 23, 2021 / 06:58 pm

Umesh Sharma

भाजपा कोर कमेटी की पहली बैठक कल

जयपुर
भाजपा कोर कमेटी की पहली बैठक रविवार शाम 4 बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय में होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे। सिंह एक दिन के प्रवास पर शनिवार रात को जयपुर पहुंचेंगे।
एक दिवसीय प्रवास के दौरान सिंह प्रदेश के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के बाद एक बजे प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक करेंगेए जिसमें प्रदेश सह.प्रभारी भारती बेन शियाल, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मदन दिलावर, सुशील कटारा और दीया कुमारी उपस्थित रहेंगी।
शाम 4 बजे होगी कोर कमेटी की बैठक

पार्टी ने 22 जनवरी को ही कोर कमेटी का गठन किया है। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे, राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, कनकमल कटारा, सी.पी. जोशी को स्थायी सदस्य बनाया गया है। वहीं प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेश सह प्रभारी भारती बेन शियाल, राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.