scriptअब इन दो दिग्गजों ने भी थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम गहलोत ने दुपट्टा ओढ़ाकर कांग्रेस में किया शामिल | BJP Councilors Joins Congress in Rajasthan | Patrika News

अब इन दो दिग्गजों ने भी थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम गहलोत ने दुपट्टा ओढ़ाकर कांग्रेस में किया शामिल

locationजयपुरPublished: Apr 18, 2019 10:16:25 am

Submitted by:

dinesh

पीसीसी मुख्यालय में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुपट्टा ओढ़ाकर दोनों को कांग्रेस में शामिल किया है…

congress
जयपुर।

लोकसभा चुनाव ( lok sabha election 2019 ) के मध्यनजर नेताओं और समर्थकों का दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में अब नगर निगम में वार्ड-1 से पार्षद गोपाल कृष्ण शर्मा और वार्ड-8 के पार्षद भगवत सिंह देवल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बुधवार को रात 11 बजे पीसीसी मुख्यालय में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने दुपट्टा ओढ़ाकर दोनों को कांग्रेस में शामिल किया है।
वहीं दूसरी ओर इस दिग्गज ने भी भाजपा को दिया झटका, थामा कांग्रेस का हाथ
भाजपा कार्यकाल में मंत्री रहे राजकुमार रिणवा ने भी कांग्रेस का दामन थामने का ऐलान कर दिया है। रिणवा गुरुवार को चूरू में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। रिणवा ने बताया कि वह तीन बार भाजपा के विधायक रहे। उनके रहते हुए इलाके में भाजपा आगे बढ़ी। इसके बावजूद बिना किसी कारण के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया। उन्होंने बताया कि उनकी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी। अब उनकी घर वापसी हो रही है। कांग्रेस की गुरुवार को चुरू में सभा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे के सामने रिणवा कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।
इन बड़े-बड़े दिग्गजों ने दिया झटका
आपको बता दें कि 26 मार्च को जयपुर में राहुल गांधी की सभा के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए 12 निर्दलीय विधायकों के साथ भाजपा सरकार में मंत्री रहे घनश्याम तिवाड़ी और सुरेन्द्र गोयल ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। जिला प्रमुख मूलचन्द्र मीणा और भाजपा से बागी होकर हाल ही महापौर बने विष्णु लाटा भी कांग्रेस में शामिल हो गए। इनके अलावा जनार्दन सिंह गहलोत और पूसाराम ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो