भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलवार को अपने लंदन दौरे से जयपुर लौट आएंगे। वे कल सुबह 10 बजे सांगानेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत किया जाएगा।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के जयपुर लौटने पर जयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, वीरमदेव सिंह, कैलाश मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, छगन माहूर, पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, पूर्व उप-महापौर मनोज भारद्वाज, एस.टी. मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज, मीडिया सह-प्रमुख प्रमोद वशिष्ठ, मन की बात प्रदेश संयोजक चम्पालाल रामावत, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र सिंह नरूका सहित अपनेक पदाधिकारी शामिल होंगे।