जयपुर

सरकार बदलने का दिखने लगा असर! इस बीजेपी विधायक को बंगला तत्काल खाली करने का आदेश

गांधीनगर का बंगला विधायक Mahendrajeet Singh Malviya को आवंटित…

जयपुरJan 02, 2019 / 12:19 pm

dinesh

जयपुर।
प्रदेश में नई सरकार गठन के बाद अब मंत्रियों के बंगले आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं मंत्रियों को मिलने वाले प्रथम श्रेणी के बंगले को पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल (Prahlad Gunjal) को तत्काल खाली करने के आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने दिए हैं। विभाग ने इस बंगले को विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीया (Mahendrajeet Singh Malviya) को आवंटित किया है।
 

 

सरकार बदलने का असर अब दिखने लगा है। चुनाव हारने के बाद पूर्व विधायक हो चुके नेताओं को बंगले और सरकारी आवास खाली करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में गाधीनगर स्थित बंगला नंबर आई/24 को पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल को तत्काल खाली कर सामान्य प्रशासन विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। यह बंगला प्रथम श्रेणी का है और इसे सामान्यतया मंत्रियों को दिया जाता है। सरकार ने इस बंगले को विधायक और पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया को आवंटित कर दिया है। गौरतलब है कि मालवीया लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। उधर, नए मंत्रियों को सरकारी बंगले आवंटन की जिम्मेदारी स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के पास है। इनके पास मंत्रियों की मांग भी पहुंचने लग गई है। मंत्रियों की मांग पहुंचने के बाद अब राज्य सरकार सक्रिय हो गई है।

Home / Jaipur / सरकार बदलने का दिखने लगा असर! इस बीजेपी विधायक को बंगला तत्काल खाली करने का आदेश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.