जयपुरPublished: Aug 19, 2023 12:22:08 pm
Arvind Singh Shaktawat
Rajasthan Election 2023: सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के सामने उन्हीं की जाति के सांसदों को चुनाव मैदान में उतार सकती है
जयपुर। भाजपा ने जिन 19 सीटों को अति कमजोर माना है। उन सीटों पर पार्टी बड़े नेताओं को चुनाव मैदान में उतार सकती है। इन नेताओं में सांसद भी हैं तो कुछ लोकप्रिय चेहरे भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ कुछ मजबूत चेहरों को विधानसभा चुनाव लड़वाने पर मंथन कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा सीट पर भाजपा केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत या राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत को चुनाव लड़वा सकती है। ऐसा कर पार्टी जातिगत समीकरण साधने की कोशिश करेगी।