जयपुर

गिरफ्तारी के लिए लगाई 20 बसें, आधी से ज्यादा खाली

कर्ज माफी को लेकर भाजपा का जेल भरो आंदोलनभााजपा के बूथ मैनेजमेंट की फिर खुली पोल

जयपुरFeb 08, 2019 / 07:03 pm

hanuman galwa

bjp

किसान कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ता और आर्थिक पिछड़ों के आरक्षण के केंद्र के फैसले पर अमल की मांग को लेकर भाजपा के जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारी के लिए लगाई गई बीस बसों में से आधी से ज्यादा खाली वापस गई। शहर भाजपा का बूथ मैनेजमेंट के दावों की इस आंदोलन में विधानभा चुनाव के बाद एक बार फिर कलई खुल गई।
जयपुर शहर तथा देहात भाजपा को हर विधानसभा क्षेत्र से पांच सौ कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का लक्ष्य दिया गया बताते हैं। जयपुर जिले में 19 विधानसभा क्षेत्र हैं। शहर भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता ने शहर के हर बूथ से पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दावा किया था। शहर में कुल 1800 बूथ है। इस हिसाब से केवल शहर से ही नौ हजार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का अनुमान लगाया जा रहा था। विधानसभा चुनाव के बाद जेल भरो आंदोलन में भी भाजपा के बूथ मैनेजमेंट की पोल खुल गई। प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन्स फाटक पर गिरफ्तारी दी।
कांग्रेस सरकार को कोसा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के नेतृत्व में जयपुर शहर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रात: प्रदेश कार्यालय पर एकत्रित होकर सिविल फाटक की ओर कूच किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी सरकार है। सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उस दिशा में अब तक कोई काम नहीं हो रहा है। केवल 10 दिन में कर्ज माफी की बात करने वाली कांग्रेस निरंतर किसानों को धोखा देने का काम कर रही है। किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी तक भाजपा के कार्यकर्ता सरकार को चैन से नहीं बैठने देंगे।
कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, विधायक सतीश पूनिया, विधायक कालीचरण सराफ, विधायक नरपत सिंह राजवी, विधायक अशोक लाहोटी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, विधायक रामलाल शर्मा, कैलाश वर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर मनोबल बढ़ाया।
सांसद सहित कई नेता गिरफ्तार
भाजपा के जेल भरो आंदोलन के दौरान सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, मीडिया संपर्क प्रमुख आनंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अल्का गुर्जर, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, मुकेश पारीक, अमित गोयल, जितेंद्र श्रीमाली, पंकज मीणा, अमीन पठान सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Home / Jaipur / गिरफ्तारी के लिए लगाई 20 बसें, आधी से ज्यादा खाली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.