scriptभाजपा की हेल्पलाइन लॉन्च, नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को मिलेगी राहत | Bjp Launch Helpline Number For North East People Live In Rajasthan | Patrika News

भाजपा की हेल्पलाइन लॉन्च, नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को मिलेगी राहत

locationजयपुरPublished: Apr 19, 2020 05:26:41 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

लॉक डाउन के दौरान राजस्थान में निवास कर रहे नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों के प्रवासी और अन्य राज्यों में रहने वाले प्रवासी राजस्थानी की सुविधा के लिए भाजपा ने हेल्पलाइन लॉन्च की है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने हेल्पलाइन नं. 9828888882 को लॉन्च किया है। इस नंबर पर संपर्क कर ये लोग अपनी समस्या बता सकेंगे।

भाजपा की हेल्पलाइन लॉन्च, नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को मिलेगी राहत

भाजपा की हेल्पलाइन लॉन्च, नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को मिलेगी राहत

जयपुर।

लॉक डाउन के दौरान राजस्थान में निवास कर रहे नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों के प्रवासी और अन्य राज्यों में रहने वाले प्रवासी राजस्थानी की सुविधा के लिए भाजपा ने हेल्पलाइन लॉन्च की है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने हेल्पलाइन नं. 9828888882 को लॉन्च किया है। इस नंबर पर संपर्क कर ये लोग अपनी समस्या बता सकेंगे।
केंद्र सरकार ने जब से लॉक डाउन लागू किया है तब से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को 75 लाख भोजन पैकेट, 25 लाख पैकेट सूखी राशन सामग्री, 12 लाख से ज़्यादा मास्क का वितरण कर दिया है। पार्टी के 1 लाख 49 हजार 500 कार्यकर्ता इस पूरे काम को सफल तरीके से कर रहे हैं। इसके अलावा 1 लाख 45 हजार 727 लोगों को प्रेरित कर पीएम केयर फंड में अब तक प्रदेश से 30 करोड़ रुपए से अधिक का योगदान करवाया है। इसके अलावा पीएम के आह्वान पर प्रदेश में 4 लाख से अधिक लोगों के फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया है। इसके अलावा पार्टी की ओर से पूर्व में जारी हेल्पलाइन नम्बर पर 21 हज़ार 125 लोगों ने के कॉल आए, जिनमें से 18 हज़ार 553 लोगों की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।
व्यापारियों ने जताई थी नुकसान की आशंका

पिछले दिनों शेखावाटी के एक कार्यकर्ता ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां को एक सुझाव दिया था की केन्द्र सरकार द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग के खोलने से छोटे दुकानदारों को नुकसान होगा, इस सुझाव को सरकार के ध्यान में लाया गया और इसे ठीक समझते हुए भारत सरकार ने ऑनलाइन ट्रेडिंग पर रोक लगा दी है। इसके अलावा भाजपा के पदाधिकारी भी रोजाना प्रदेश में चल रहे राहत कार्यों को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो