scriptBJP लीडर सुमन शर्मा बोलीं— वेस्ट बंगाल की CM ने जो किया उससे लगता है वो पाकिस्तान की PM हैं | BJP leader Suman Sharma statement against CM Mamata Banerjee | Patrika News

BJP लीडर सुमन शर्मा बोलीं— वेस्ट बंगाल की CM ने जो किया उससे लगता है वो पाकिस्तान की PM हैं

locationजयपुरPublished: May 15, 2019 04:40:03 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

सुमन शर्मा ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना

BJP leader Suman Sharma statement against CM Mamata Banerjee

BJP leader Suman Sharma statement against CM Mamata Banerjee

जयपुर। पश्चिम बंगाल में अमित शाह के रोड शो के दौरान हुए हिंसा की घटना के विरोध में अब जयपुर भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। शहर में बुधवार को सिविल लाइन्स फाटक के पास धरना शुरू हो गया है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। धरने में प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, रामचारण बोहरा, विधायक सतीश पुनिया, कालीचरण सराफ, पूर्व विधायक अशोक परनामी सहित अन्य नेता पहुंचे हैं। बीजेपी की नेता सुमन शर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ने जो कृत्य किया, उससे लगता है वो पाकिस्तान की प्रधानमंत्री हैं। धरने को कई नेताओं ने संबोधित किया।
वहीं पार्टी ने दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर भी ममता बनर्जी के खिलाफ धरना दिया है। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। भाजपा नेता मुंह पर उंगली रखकर अपना विरोध जता रहे हैं। भाजपा नेता धरने पर पार्टी अध्‍यक्ष शाह की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के बाद बैठे हैं। हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह और विजय गोयल व अन्‍य नेता मौजूद हैं।
protest in Jaipur after violence in <a  href=
amit shah road show ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/05/15/10_4572802-m.jpg”>टीएमसी करा रही है हिंसा

बुधवार को अमित शाह ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस हिंसा कराती है। यहां पर लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार को रोड शो से 3 घंटे पहले भाजपा के पोस्टर उतारे गए। उन्होंने कहा कि वह ममता दीदी को बताना चाहते हैं कि आप सिर्फ 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और भाजपा देश के सभी राज्यों में चुनाव लड़ रही है। मगर कहीं पर भी हिंसा नहीं हुई, लेकिन बंगाल में हर चरण में हिंसा हुई इसका साफ़ मतलब है कि हिंसा TMC कर रही है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में रोड शो के दौरान लगे हिंसा के आरोपों को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को दिल्‍ली में प्रेस कॉफ्रेंस कर सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है।

ट्रेंडिंग वीडियो