scriptCM Ashok Gehlot : दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देते ही BJP नेताओं के निशाने पर मुख्यमंत्री, जानें क्या है वजह? | BJP leaders takes on CM Ashok Gehlot on tributes to late MLA Gautam | Patrika News

CM Ashok Gehlot : दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देते ही BJP नेताओं के निशाने पर मुख्यमंत्री, जानें क्या है वजह?

locationजयपुरPublished: Oct 26, 2021 01:19:35 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

स्व. गौतम मीणा को ‘श्रद्धांजलि’ पर गरमाई सियासत, भाजपा नेताओं साध रहे सीएम अशोक गहलोत पर निशाना, चुनाव प्रचार के दौरान श्रद्धांजली देने पर उठाये सवाल
 

BJP leaders takes on CM Ashok Gehlot on tributes to late MLA Gautam

जयपुर।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज धरियावद में प्रचार अभियान के दौरान दिवंगत भाजपा विधायक स्वर्गीय गौतम लाल मीणा के निवास पहुंचे और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत विधायक के परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस भी बंधाया। हालांकि दिवंगत नेता को श्रद्धांजली देने के बाद मुख्यमंत्री भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए।

 

भाजपा नेताओं के निशाने पर गहलोत
भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के चुनाव प्रचार के दौरान दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने पहुँचने पर सवाल खड़े किए। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री की ओर से दिवंगत विधायक को दी गई श्रद्धांजलि को ‘राजनीतिक संवेदना’ करार दिया।

 

राठौड़ ने अपने एक बयान में कहा, ‘जिस चौखट पर कभी आने का मन नहीं किया,वहां अब दस्तक देने आए हैं। वोधरियावद के दिवंगत विधायक स्व. गौतम लाल के निवास पर आज उनकी मृत्यु के 6 माह बाद और उपचुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा राजनीतिक संवेदनाएं देने के लिए धन्यवाद। वाह क्या गजब की टाइमिंग है।’

https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1452889957685547008?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ashokgehlot51?ref_src=twsrc%5Etfw


गहलोत ने जनसभा में दिया जवाब

दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने पर भाजपा नेताओं द्वारा उठाये गए सवाल का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ मिनटों बाद ही एक चुनावी सभा के दौरान ही जवाब दे दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने की सदियों से परंपरा रही है। लेकिन भाजपा को इसपर भी राजनीति दिखाई देती है, जो सही नहीं है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि यदि भाजपा को दिवंगत विधायक से इतनी ही हमदर्दी थी तो उन्होंने उनके पुत्र को इस उप चुनाव के लिए टिकट क्यों नहीं दिया?

 

 

गौरतलब है कि प्रतापगढ़ के धरियावद से पूर्व भाजपा विधायक रहे स्वर्गीय गौतम लाल मीणा ने निधन पर मुख्यमंत्री ने तब ट्वीट संवेदनाएं जारी की थी। अब वे दिवंगत नेता के घर उस दरम्यान पहुंचे हैं जब धरियावद में उपचुनाव प्रचार अभियान के सिलसिले में वे पहुंचे हुए हैं। गहलोत ने आज धरियावद के लसाड़िया में जनसभा को सम्बोधित करने से पहले स्वर्गीय विधायक के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों से मिले।

ट्रेंडिंग वीडियो