script

महागठबंधन कमजोर, भाजपा मजबूत : प्रकाश जावड़ेकर

locationजयपुरPublished: Mar 13, 2019 08:55:30 pm

Submitted by:

hanuman galwa

भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक

bjp

bjp

मानव संसाधन विकास मंत्री एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि महागठबंधन धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी पहले से ज्यादा और मजबूत होती जा रही है।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में जावड़ेकर ने कहा कि लोगों का यह कहना था कि भाजपा की शिवसेना से नहीं जमेगी, लेकिन शिवसेना से जमी, तमिलनाडू में नया गठबंधन और अन्य दल भी भाजपा के समर्थन में आए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का ढिंढ़ोरा पीटने वाली कांग्रेस पार्टी की दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं हुआ तो वहीं आंध्र में चंद्रबाबू नायडू और कोलकता में ममता बनर्जी से भी अब तक समझौता नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को दो सीटें देकर सपा-बसपा ने अलग-थलग पटक दिया है।

चार मुुद्दों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2019 आतंक मुक्त भारत, गरीबी मुक्त भारत, गंदगी मुक्त भारत एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत इन चार मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मजबूत सरकार चाहिए या मजबूर सरकार। इस पर बसपा सुप्रीमो का भी बयान आया था कि मजबूत सरकार होनी चाहिए और मजबूत सरकार का नेतृत्व मोदी ही करते हैं। मोदी जी के नेतृत्व में सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए खुली छूट दी गई, लेकिन पराक्रमी सेना की कार्रवाई पर विपक्षी सवाल खड़े कर रहे है।

राजे सहित कई नेता बैठक में मौजूद
बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, मानव संसाधन विकास मंत्री एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश सह-प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री डॉ. अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक डॉ. सतीश पूनियां तथा पूर्व मंत्री यूनुस खान मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो