scriptघर-घर दस्तक देने लगे भाजपा कार्यकर्ता | bjp lok sabha election campaign | Patrika News

घर-घर दस्तक देने लगे भाजपा कार्यकर्ता

locationजयपुरPublished: Mar 28, 2019 07:41:07 pm

Submitted by:

hanuman galwa

भाजपा का बूथ महा जनसंपर्क अभियान

bjp

bjp

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान का आगाज किया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 40 की पार्षद कुसुम गोयल के निवास से अभियान की शुरुआत की।
राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश सह-प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रेम गार्डन व जोरावर सिंह गेट में जनसम्पर्क किया, उनके साथ प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, पूर्व विधारक सुरेंद्र पारीक भी रहे। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने चूरू, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने सिविल लाइन्स विधानसभा के शास्त्री नगर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ताओं ने इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में स्टीकर, पत्रक लेकर घर-घर में संपर्क किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाते हुए लोगों को नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने का आग्रह किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो