scriptकिसानों की बात सुनने की बजाय उनका मजाक उड़ा रही BJP: माकन | BJP making fun of farmers instead of listening to them: Maken | Patrika News

किसानों की बात सुनने की बजाय उनका मजाक उड़ा रही BJP: माकन

locationजयपुरPublished: Jan 10, 2021 03:15:04 pm

Submitted by:

santosh

कांग्रेस के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के किसान आंदोलन पर दिए बयानों को शर्मनाक बताते हुए कहा है कि भाजपा किसानों की बात सुनने की बजाय उनका मजाक उड़ा रही है।

jaipur

ajay makan

जयपुर। कांग्रेस के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के किसान आंदोलन पर दिए बयानों को शर्मनाक बताते हुए कहा है कि भाजपा किसानों की बात सुनने की बजाय उनका मजाक उड़ा रही है।

नवगठित प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंचे माकन ने मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक किसानों का मजाक उड़ा रही हैं, वह इस तरह की बयानबाजी कर उनका तिरस्कार कर रही है जो बड़ी शर्मनाक बात हैं।

चिकन-मुर्गे खाकर पिकनिक मना रहे तथाकथित किसान, फैला रहे बर्ड फ़्लू, आंदोलन में हो सकते हैं आतंकवादी: मदन दिलावर

माकन ने भाजपा नेताओं के इन बयानों की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। कांग्रेस किसानों के समर्थन में आंदोलन कर रही हैं और पन्द्रह जनवरी को देश भर में राजभवनों का घेराव किया जाएगा। इसकी तैयारी की कार्यकारिणी में विचार विमर्श किया जाएगा ।

मदन दिलावर पर PCC चीफ डोटासरा ने साधा निशाना, कहा- किसानों के लिए ऐसी भाषा शर्मनाक

उन्होंने कहा कि राज्य में निकाय एवं विधानसभा उपचुनाव को लेकर तथा राजनयिक नियुक्ति के संबंध में अच्छे लोगों के नाम तलाशने पर भी विचार होगा। इससे पहले माकन के जयपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह टासरा ने उनकी अगवानी की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो