scriptभाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला में निशाने पर कांग्रेस | bjp membership campaign | Patrika News

भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला में निशाने पर कांग्रेस

locationजयपुरPublished: Jul 04, 2019 06:41:04 pm

Submitted by:

hanuman galwa

कांग्रेस अध्यक्ष मामले को लेकर कसे तंजप्रदेश में बीस प्रतिशत सदस्य बढ़ाने का लक्ष्यभाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारी हुए शामिल

bjp rajasthan

bjp rajasthan

भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की गुरुवार को दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में कांग्रेस अध्यक्ष का मामला छाया रहा। सभी वक्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस की नीति-रीति पर निशाना साधा।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय सह-संयोजक डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि आज कांग्रेस संगठन का ऐसा हाल है कि जैसे किसी नाव को चलाने वाला नाविक ही नाव छोड़कर भाग जाए तो उसका क्या होगा? यह भाजपा की संगठननिष्ठा का ही परिणाम है कि दो सीट से 79 सीट और आज 300 से अधिक लोकसभा सीटें देशभर में भाजपा की है। राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पूनियां सहित सभी वक्ताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सदस्यता अभियान की कार्ययोजना पर अपनी बात रखी।
सदस्यता का लक्ष्य बढ़ाया
सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पूनियां ने कहा कि कहा कि पिछली बार हमने राजस्थान में 52 लाख से भी अधिक सदस्य बनाए थे। यह सब कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं कड़ी मेहनत का ही परिणाम था और इस बार भी हम पिछली बार से 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी कर सदस्यता अभियान को सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी बनाने के लिए संकल्पित है।
मिस्ड कॉल से सदस्यता
प्रतिपक्ष उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने सदस्यता अभियान के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान को सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी बनाने के लिए प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति, संस्थाओं एवं समितियों तक जाकर पार्टी का सदस्य बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। इसके लिए टोल फ्री नंबर 8980808080 पर मिस्ड कॉल देकर सदस्य बनाए जाएंगे।
मोर्चों के महारथी रहे मौजूद
इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, सभी मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष के साथ-साथ युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, ओ.बी.सी. मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित रहे।
किसने क्या कहा
सदस्यता के साथ-साथ प्रत्येक बूथ पर कम से कम पांच पेड़ लगाने के लिए भी हम संकल्पित है।
– डॉ. अरुण चतुर्वेदी, सह संयोजक, सदस्यता अभियान
लोगों की भीड़ संगठन नहीं होती है। संगठन का मतलब होता है किसी रीति-नीति से जुडऩा, किसी एक विचार से जुड़कर उसके लिए प्रेरित होकर कार्य करना।
– सतीश पूनियां, प्रदेश प्रमुख, सदस्यता अभियान
भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो एक विचारधारा के साथ चल रही है और भाजपा का हर एक कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता है।
– राजेंद्र राठौड़, उपनेता, प्रतिपक्ष
सदस्यता अभियान हमारा एक संगठन पर्व है। हमें प्रत्येक मतदाता को भाजपा का सदस्य बनाना है, जिससे वह पार्टी की रीति-नीति से अवगत हो।
चंद्रशेखर, प्रदेश संगठन महामंत्री

ट्रेंडिंग वीडियो