scriptराजस्थान में भाजपा बनाएगी 52 लाख नए सदस्य, सवा लाख सक्रिय सदस्य भी बनेंगे | BJP membership campaign in rajasthan start at 6 july | Patrika News

राजस्थान में भाजपा बनाएगी 52 लाख नए सदस्य, सवा लाख सक्रिय सदस्य भी बनेंगे

locationजयपुरPublished: Jun 23, 2019 06:34:52 pm

Rajasthan BJP : 6 जुलाई से शुरू होगा सदस्यता अभियान

rajasthan bjp

राजस्थान में भाजपा बनाएगी 52 लाख नए सदस्य, सवा लाख सक्रिय सदस्य भी बनेंगे

अरविन्द सिंह शक्तावत / जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने तय किया है कि इस बार भी पिछली बार की तरह कम से कम 52 लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। सक्रिय सदस्यों की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। इस बार प्रदेश में करीब सवा लाख को सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। 6 जुलाई से प्रदेश में सदस्यता अभियान ( membership campaign ) की शुरूआत होगी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और सह संगठन मंत्री वी सतीश मौजूद रहे। कार्यशाला के बाद सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पूनिया ( Satish Poonia ) और सह संयोजक सी पी जोशी ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में पिछली बार भाजपा ने 52 लाख सदस्य बनाए थे और 35 हजार 308 सक्रिय सदस्य हैं। प्रदेश में 52 हजार बूथ हैं। इस बार भी प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लिहाज से प्रदेश में 52 लाख नए सदस्य और सवा लाख सक्रिय सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
पूनिया ने बताया कि 52 हजार बूथों में से दस हजार 124 बूथों पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव हारे हैं और 200 में से 16 विधानसभा चुनावो में भाजपा की हार हुई है। इन सभी जगहों पर सदस्यता अभियान में विशेष फोकस रखा जाएगा। 7973 सदस्यता विस्तारक भी बनाए जाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत में सुधार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ( Madan Lal Saini ) की तबीयत में सुधार के समाचार है। सैनी को शुक्रवार को तबीयत नासाज होने से दिल्ली रैफर किया गया था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। तबीयत ज्यादा बिगडऩे के कारण शुक्रवार को उन्हें दिल्ली रैफर कर दिया गया। उनकी आंत में संक्रमण बताया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो