scriptBJP MLA Ramlal Sharma : ‘ना केक- ना मिठाई- ना साफा’, गौसेवा को समर्पित किया जन्मदिन | BJP MLA Ramlal Sharma dedicates birthday for Cow service | Patrika News

BJP MLA Ramlal Sharma : ‘ना केक- ना मिठाई- ना साफा’, गौसेवा को समर्पित किया जन्मदिन

locationजयपुरPublished: Jun 20, 2021 11:30:11 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

सादगी और अनूठे अंदाज़ से जन्मदिन मना रहे विधायक रामलाल शर्मा, केक नहीं- साफा नहीं- मिठाइयां नहीं, जश्न के आयोजन भी नहीं करने की अपील, गौमाता की सेवा को समर्पित किया दिन, गौशालाओं में हो रहे आयोजन, समर्थक और शुभचिंतक गौसेवा से जुडी गतिविधियों में हो रहे शामिल, क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा बनी विधायक की पहल
 

BJP MLA Ramlal Sharma dedicates birthday for Cow service

जयपुर।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व चौमूं विधायक रामलाल शर्मा आज अपना जन्मदिन सादगी और अनूठे अंदाज़ से मना रहे हैं। दरअसल शर्मा ने मौजूदा संकट काल के मद्देनज़र आज अपने जन्मदिन पर किसी तरह का जश्न नहीं मनाकर इस दिन को गौसेवा को समर्पित किया है। विधायक की अपील पर उनके समर्थक और शुभचिंतक आज चौमूं क्षेत्र की गौशालाओं में गौसेवा कर रहे हैं। इस दौरान गायों को हरा चारा खिलाने के साथ ही गौशालाओं की साफ़-सफाई के लिए श्रमदान भी किया जा रहा है।

 

https://twitter.com/ramlalsharmabjp/status/1406437401564618763?ref_src=twsrc%5Etfw

दरअसल, विधायक शर्मा ने कल ही सोशल मीडिया पर सन्देश जारी करते हुए चौमूं क्षेत्र की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से केक नहीं काटने, साफा नहीं पहनाने, मिठाइयां वितरित नहीं करने और जश्न से जुड़े किसी भी तरह के आयोजन नहीं करने की अपील की थी।

 

चौमूं विधायक ने आज अपने जन्मदिन की शुरुआत सामोद स्थित आराध्य वीर हनुमान जी के दर्शन के साथ की। यहाँ उन्होंने महाराज अवधबिहारी जी का आशीर्वाद लिया।

https://twitter.com/ramlalsharmabjp/status/1406429729469599745?ref_src=twsrc%5Etfw

विधायक शर्मा ने बताया कि जन्मदिन ऐसे संकट काल के दौरान आया है जब कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कई परिवारों ने अपनों को खो दिया है। विधानसभा क्षेत्र में भी 500 से ज़्यादा जिंदगियां महामारी ने लील ली है। ऐसे में जन्मदिन में जश्न नहीं मनाकर ये दिन गौमाता और जनसेवा करने का फैसला लिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो