scriptराजस्थान BJP प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में इस दिग्गज का नाम भी हुआ शामिल, लंबे समय से है दिल्ली में सक्रिय | BJP MP Narayan Lal Panchariya Name for Rajasthan State President | Patrika News

राजस्थान BJP प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में इस दिग्गज का नाम भी हुआ शामिल, लंबे समय से है दिल्ली में सक्रिय

locationजयपुरPublished: Aug 12, 2019 07:51:00 pm

Submitted by:

rohit sharma

Rajasthan Bjp President Latest News : Madan Lal Saini के निधन के चलते रिक्त हुई अध्यक्ष ( Rajasthan BJP New Chief ) की सीट अभी भी खाली ही है। New BJP President को लेकर कई नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। जिनमें Satish Poonia, CP Joshi, Madan Dilawar, Vasudev Devnani, कैलाश मेघवाल के नाम शामिल है। इस सूची में अब Rajya Sabha MP नारायण पंचारिया ( Narayan Lal Panchariya ) का भी नाम जुड़ गया है।

BJP

BJP

जयपुर। मदनलाल सैनी ( Madan Lal Saini ) के निधन के चलते रिक्त हुई अध्यक्ष ( Rajasthan BJP New Chief ) की सीट अभी भी खाली ही है। चर्चा है कि इस माह नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है, लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी कोई सूचना नहीं आई है। नए अध्यक्ष को लेकर कई नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। जिनमें सतीश पूनिया, सीपी जोशी, मदन दिलावर, वासुदेव देवनानी, कैलाश मेघवाल के नाम शामिल है।
इस सूची में अब राज्यसभा सांसद ( Rajya Sabha MP ) नारायण पंचारिया ( narayan lal panchariya ) का भी नाम जुड़ गया है। पंचारिया लंबे समय से दिल्ली में सक्रिय हैं और संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। पार्टी का प्रयास है कि इस बार जो अध्यक्ष बने, वो संघ पृष्ठभूमि से ही हो।

ये नाम है प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में शामिल

बीजेपी नेता नारायण पंचारिया के अलावा भी करीब एक दर्जन नाम प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में विधायक सतीश पूनिया ( Satish Poonia ), उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ( Rajendra Rathore ), पूर्व विधायक अरुण चतुर्वेदी ( Arun Chaturvedi ), मदन दिलावर ( Madan Dilawar ) और राजस्थान सरकार में मंत्री रहे वासुदेव देवनानी ( Vasudev Devnani ) का नाम भी शामिल है।

राजस्थान को प्रदेशाध्यक्ष मिलने में लग सकता है वक़्त

पार्टी सूत्रों की मानें तो एक महीने का वक्त गुजरने के बाद भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिलने में अभी कुछ और वक्त लग सकता है। संगठन एवं निकाय चुनाव ( Rajasthan Nikay Election ) तक बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का फैसला टाला जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो