script2 अक्टूबर को BJP के MP चलेंगे 15 किलोमीटर पैदल | bjp mp on 2 october | Patrika News

2 अक्टूबर को BJP के MP चलेंगे 15 किलोमीटर पैदल

locationजयपुरPublished: Sep 12, 2019 10:35:46 am

Submitted by:

PUNEET SHARMA

2 अक्टूबर को BJP MP चलेंगे 15 किलोमीटर पैदल

2 अक्टूबर को BJP MP चलेंगे 15 किलोमीटर पैदल

2 अक्टूबर को BJP MP चलेंगे 15 किलोमीटर पैदल


2 अक्टूबर को देश भर में भाजपा सांसद अपने अपने संसदीय क्षेत्र में 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनुसार 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा में सांसद अपने अपने क्षेत्रों में लोगों को मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में गांधी को लेकर किए गए कामों के बारे में बताएंगे। मेघवाल ने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने पहले कार्यकाल में 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान चलाया था उसी तरह यह एक बेहतर पहल है और पैदल चलने से फिट इंडिया का संदेश भी सांसद देंगे।
सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस के नेता ने हमारे उपर आरोप लगाया कि हमने गांधी का चश्मा चुराया है। मेघवाल ने कहा कि हमने चश्मा नहीं उनका विजन चुराया है। गांधी जी के स्वच्छता के मिशन को पीएम मोदी ने आगे बढाया है। मेघवाल ने कहा कि पीएम मोदी किसी भी तरह ही हिंसा के सख्त खिलाफ हैं। क्या यह गांधी जी का संदेश नहीं था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो