जयपुर

नित्यानंद और बैजयंत पांडा को भाजपा संगठन चुनाव पर्यवेक्षक बनाया

गजेंद्र सिंह शेखावत बने हरियाणा-त्रिपुरा के पर्यवेक्षकभूपेंद्र यादव को छत्तीसगढ़-यूपी, माथुर को सौंपी महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

जयपुरDec 03, 2019 / 09:01 pm

Umesh Sharma

नित्यानंद और बैजयंत पांडा को भाजपा संगठन चुनाव पर्यवेक्षक बनाया

जयपुर।
भाजपा में इन दिनों संगठन चुनाव की सरगर्मियां चल रही है। इसी बीच आलाकमान ने विभिन्न राज्यों में संगठन चुनाव को बिना किसी विवाद के पूरा करने के लिए पर्यवेक्षक लगाए हैं। राजस्थान के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयन्त पांडा को दी गई है।
प्रदेश के तीन वरिष्ठ नेताओं भूपेन्द्र सिंह यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत और ओम माथुर को भी पार्टी ने पर्यवेक्षक बनाया है। राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सदस्य भूपेन्द्र यादव को छत्तीसगढ़-यूपी का पर्यवेक्षक बनाया गया है। केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को हरियाणा-त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद ओम माथुर को महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है। तीनों ही वरिष्ठ नेताओं को पूर्व में भी संगठन की ओर से समय-समय पर कई बार अहम जिम्मेदारी दी जा चुकी है।
मंडल चुनाव प्रक्रिया जल्द होगी पूरी

प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि प्रदेश में संगठन चुनाव में कुछ देरी हुई, लेकिन ज्यादातर मंडलों में जल्द ही चुनाव प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। नियमानुसार 50 प्रतिशत राज्यों में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होती है। राजस्थान में मंडलों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने की स्थिति में है। अभी उनकी स्क्रीनिंग चल रही है। जिलों में भी दिसंबर के मध्य तक चुनाव प्रकिया पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद राजस्थान में संभवतया दिसंबर में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.