scriptBjp President Cp Joshi Parivartan Yatra Meeting Sikar Cm Gehlot | दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश हुआ शर्मसार, पेपर लीक का दंश झेल रहा है युवा-जोशी | Patrika News

दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश हुआ शर्मसार, पेपर लीक का दंश झेल रहा है युवा-जोशी

locationजयपुरPublished: Sep 08, 2023 08:09:34 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को सीकर भाजपा कार्यालय में परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश हुआ शर्मसार, पेपर लीक का दंश झेल रहा है युवा-जोशी
दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश हुआ शर्मसार, पेपर लीक का दंश झेल रहा है युवा-जोशी

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को सीकर भाजपा कार्यालय में परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा जनआशीर्वाद यात्रा बन गई है। प्रदेश के हर कोने से इस यात्रा को जनता का अपार समर्थन और स्नेह मिल रहा है। प्रदेश की भ्रष्टाचारी और निकम्मी कांग्रेस सरकार की हमेशा के लिए विदाई अब तय हो चुकी है। युवाओं और किसानों में वादाखिलाफी को लेकर रोष व्याप्त है। किसानों को दस दिन में कर्जमाफी का वादा करके उनकी जमीनें नीलाम करना और युवाओ को पेपर लीक दंश झेलना पड़ रहा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.