scriptसतीश पूनियां जाएंगे लंदन दौरे पर | Bjp President Satish Poonia Tour Of London | Patrika News

सतीश पूनियां जाएंगे लंदन दौरे पर

locationजयपुरPublished: Dec 03, 2019 05:10:08 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां पदभार संभालने के बाद पहली बार विदेश दौरे पर जा रहे हैं। पूनियां 4 और 5 दिसंबर को लंदन और यूके दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पूनियां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को भी लंदन दौरे का न्यौता दिया गया है।

सतीश पूनियां जाएंगे लंदन दौरे पर

सतीश पूनियां जाएंगे लंदन दौरे पर

जयपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां पदभार संभालने के बाद पहली बार विदेश दौरे पर जा रहे हैं। iभाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां इंग्लैण्ड दौरे पर जा रहे है, वे ‘राजस्थान एसोसिएशन आॅफ यूके’ की ओर से होने वाले राजस्थानी प्रवासी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश और राजस्थान के विकास व उन्नयन के लिए किए जा रहे काम के बारे में बताएंगे।
चार दिवसीय इंग्लैण्ड दौरे पर पूनियां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। ओवरसीज फ्रेंडस आॅफ बीजेपी के कार्यक्रम में स्पीकर के रूप में पूनियां हिस्सा लेंगे। पूनियां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लंदन में होने वाले ‘स्नेह मिलन कार्यक्रम’ में भाग लेंगे। पूनियां का ‘जाट महासभा यूके’ की ओर से स्वागत किया जाएगा।‘अक्षरधाम ट्रस्ट यूके’ की ओर से आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में भी वे भाग लेंगे तथा इंग्लैण्ड में गांधीजी, विवेकानन्द एवं उद्यम सिंह के स्मारकों का भ्रमण कर श्रद्धांजली अर्पित करेंगे। वे लंदन स्थित इस्काॅन मंदिर के भी दर्शन करेंगे। पूनियां आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी भी जाएंगे और भारतीय विद्यार्थियों से भी मुलाकात कर संवाद करेंगे।
पंचायती राज चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा
निकाय चुनाव में पिछड़ने के बाद भाजपा पंचायत चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, यही वजह है कि पार्टी ने अभी से पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा मुख्यालय पर आज प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत चुनाव को लेकर जुट जाने का संदेश दिया गया। पूनियां ने बताया कि प्रत्याशी चयन को लेकर स्थानीय नेताओं से फीडबैक लिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेशस्तरीय नेता भी चुनाव वाली जगहों पर जाकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी वी.सतीश, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित अनेक नेता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो