scriptकांग्रेस शासन के कुशासन के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद | bjp rajasthan | Patrika News

कांग्रेस शासन के कुशासन के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद

locationजयपुरPublished: Jun 16, 2019 05:23:18 pm

Submitted by:

hanuman galwa

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक संपन्नराष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान में दिखाएंगे सक्रियता

bjp

bjp

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की जयपुर में दिनभर चली बैठक में प्रदेश में कांग्रेस शासन के कुशासन के खिलाफ संघर्ष के शंखनाद के साथ संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान को लेकर मंथन हुआ।
सात जुलाई से शुरू हो रहे भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश प्रमुख सतीश पूनियां तथा सह प्रमुख सी.पी.जोशी को दिल्ली में होने वाली बैठक में बुलाया गया है। 23 जून को जिला स्तर पर सदस्यता अभियान के लिए प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बताया कि 17 जून को नेता प्रतिपक्ष गुलाबंचद कटारिया की अध्यक्षता में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश की गहलोत सरकार को सड़क से लेकर विधानसभा तक बढ़ते अपराध तथा गहराते पेयजल संकट को लेकर कटघरे में खड़ा करने की रणनीति बनाई जाएगी।
दो सांसद नहीं आए
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश में नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों का अभिनंदन किया गया। भाजपा के प्रदेश के 24 में से केवल दो सांसद नहीं आए। केंद्रीय मंत्री डॉ. अर्जुनराम मेघवाल तथा दुष्यंत सिंह व्यस्तता के चलते बैठक में नहीं आए।

जाड़वेकर ने भेजा वीडियो मैसेज
लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रकाश जाड़वेकर तथा सह प्रभारी डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी बैठक में नहीं आए। जावड़ेकर ने भेजे वीडिया संदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए प्रदेशवासियों तथा बूथ लेवल कार्यकर्ताओं का अभार प्रकट किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो