जनवरी के पहले सप्ताह में करनी होगी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की होगी घोषणा
भाजपा के सभी मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों को जनवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करनी होगी, वही 15 जनवरी तक कार्यकारिणी की घोषणा करनी होगी। इसके बाद फरवरी में मोर्चा के सभी जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की घोषणा करनी होगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के आवास पर सभी मोर्चा अध्यक्षों की बैठक में यह निर्देश जारी किए गए।

जयपुर।

बताया जा रहा है कि बैठक में सभी मोर्चों की कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा हुई। जिसमें साफ तौर पर फरवरी तक सभी तरह के कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष, मंडलों के गठन के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी मोर्चा अध्यक्षों को साफ किया गया है कि सभी मिलकर आने वाले दिनों के कार्यक्रम तय करें कि किस तरह राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना है। साथ ही जनसहभागिता के कार्यक्रम चलाए जाने हैं।
बैठक में तय किया गया कि सभी मोर्चों का जॉइंट प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा, जिसमें पार्टी की रीति—नीति के बारे में बताया जाएगा। मोर्चा अध्यक्षों को तीन उप चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निकाय और पंचायत चुनाव के लिए भी मोर्चा अध्यक्षों पर जिम्मेदारी डाली गई है। बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्ष शामिल नहीं हो पाई।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज