scriptसरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा, रणनीति तय | BJP Rajasthan Cm Ashok Gehlot Jaipur News Satish Poonia | Patrika News

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा, रणनीति तय

locationजयपुरPublished: Oct 16, 2021 09:06:53 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा मुख्यालय पर शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सरकार के खिलाफ आने वाले दिनों में किए जाने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इसके तहत सबसे पहले पार्टी की ओर से विधानसभा, फिर जिला और फिर प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा, रणनीति तय

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा, रणनीति तय

जयपुर।

भाजपा मुख्यालय पर शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सरकार के खिलाफ आने वाले दिनों में किए जाने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इसके तहत सबसे पहले पार्टी की ओर से विधानसभा, फिर जिला और फिर प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की अध्यक्षता में हुई बैठक में सशक्त मंडल व इसी तरह के अन्य कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रवास पर गए नेताओं की रिपोर्ट ली गई है। बैठक में निर्देश दिए गए कि पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति अतिशीघ्र की जाए। रविवार को भी भाजपा मुख्यालय पर पूनियां की अध्यक्षता में सुबह 10.30 बजे संगठनात्मक बैठक होगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
ऊंट पालकों का प्रतिनिधिमंडल पूनियां से मिला

पश्चिमी राजस्थान के ऊंट पालकों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां से मिला। प्रतिनितिधिमंडल ने पूनियां के समय अपनी मांगों को रखा। पूनियां ने विश्वास दिलाया कि भाजपा इन मुद्दों को उठाएगी। मुलाकात के बाद पूनियां ने कहा कि सरकार ने उष्ट्र संरक्षण की योजना को समाप्त कर दिया है। पिछली सरकार के समय मिल रही आर्थिक लाभ की योजना को समाप्त किया गया है। इसी मांग को ऊंट पालकों ने रखा है। हमने विधानसभा में भी मामला उठाया था और आगे भी इनकी बात को रखा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो