scriptभाजपा ने रामलाल शर्मा को जिलाध्यक्ष पद से हटाया | Bjp Rajasthan District President Change Satish Poonia | Patrika News

भाजपा ने रामलाल शर्मा को जिलाध्यक्ष पद से हटाया

locationजयपुरPublished: Jan 02, 2021 08:31:27 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

प्रदेश के 50 निकायों में हाल ही हुए चुनाव में हार के बाद भाजपा ने संगठन में बदलाव की कवायद की है। चौमूं विधायक और प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा को जयपुर देहात उत्तर के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। लंबे समय बाद चौमूं में भाजपा को नगरपालिका चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

भाजपा ने रामलाल शर्मा को जिलाध्यक्ष पद से हटाया

भाजपा ने रामलाल शर्मा को जिलाध्यक्ष पद से हटाया

जयपुर।

प्रदेश के 50 निकायों में हाल ही हुए चुनाव में हार के बाद भाजपा ने संगठन में बदलाव की कवायद की है। चौमूं विधायक और प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा को जयपुर देहात उत्तर के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। लंबे समय बाद चौमूं में भाजपा को नगरपालिका चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि पार्टी शर्मा के पास दो—दो पद होने का हवाला दे रही है। पार्टी ने रामलाल की जगह जितेंद्र शर्मा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। जितेंद्र भी रामलाल के नजदीकी माने जाते हैं।
पार्टी ने चूरू जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता की जगह धर्मवीर पुजारी को जिलाध्यक्ष बनाया है। गुप्ता को हटाने के पीछे भी दो पद होने की बात सामने आ रही है। गुप्ता भी वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सह कोषाध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। इसके अलावा पार्टी ने राजसमंद में दामोदर अग्रवाल, नागौर शहर में पुखराज पहाड़िया, सीकर में दिनेश धाबाई और चित्तौड़गढ़ में हेमंत विजवर्गीय को प्रभारी लगाया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों संभागों की बैठकों में कुछ प्रभारियों को बदलने पर चर्चा हुई थी। साथ ही कुछ जगहों पर जिलाध्यक्षों को हटाने के संंबंध में निर्णय किया गया था। इसी के तहत पार्टी ने बदलाव शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में भी पार्टी संगठन में कुछ और बदलाव कर सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो