scriptभाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी बोले- मुझे अभी तक एक भी त्यागपत्र नहीं मिला | bjp rajasthan election 2018 | Patrika News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी बोले- मुझे अभी तक एक भी त्यागपत्र नहीं मिला

locationजयपुरPublished: Nov 14, 2018 07:34:50 pm

Submitted by:

hanuman galwa

भाजपा में असंतोष, नहीं थमा विरोध प्रदर्शन का सिलसिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

madan lal saini

जयपुर। टिकट काटे जाने से नाराज वसुंधरा सरकार के मंत्री सुरेंद्र गोयल के भाजपा छोडऩे के बाद मंगलवार को विधायक हबीबुर्ररहमान अशरफी लाम्बा ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने पार्टी छोडऩे के सवाल पर कहा कि मुझे अभी तक एक भी त्यागपत्र नहीं मिला है।
भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची के बाद पार्टी में उभरे असंतोष के बाद विरोध प्रदर्शन और त्यागपत्र का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। नागौर से भाजपा विधायक हबीबुर्ररहमान अशरफी लाम्बा की जगह भाजपा ने इस बार मोहनराम चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। इससे नाराज हबीबुर्ररहमान ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से ही त्यागपत्र दे दिया। जल्दबाजी में भेजे त्यागपत्र में उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी की जगह प्रभुलाल सैनी लिख दिया था। गौरतलब है कि प्रभुलाल कृषि मंत्री हैं। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा छाया रहा। शाम को उन्होंने गलती सुधारते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी को त्यागपत्र भेजने का पत्र सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो