scriptसरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, निकाला पैदल मार्च | Bjp Rajasthan Halla Bol Women Crime Cm Ashok Gehlot Rape Cases | Patrika News

सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, निकाला पैदल मार्च

locationजयपुरPublished: Feb 23, 2021 06:27:37 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों और दुष्कर्म के बढ़ते मामलों को लेकर भाजपा ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। सर्व समाज के साथ भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय से लेकर सिविल लाइंस फाटक तक पैदल मार्च निकाला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, निकाला पैदल मार्च

सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, निकाला पैदल मार्च

जयपुर।

प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों और दुष्कर्म के बढ़ते मामलों को लेकर भाजपा ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। सर्व समाज के साथ भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय से लेकर सिविल लाइंस फाटक तक पैदल मार्च निकाला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग, जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष राघव शर्मा, केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मोहन मोरवाल सहित पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। हाथों में तख्तियां लिए कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते चल रहे थे। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सिविल लाइन फाटक से पहले ही रोक दिया। अलका मूंदड़ा ने झुंझुनू में 6 वर्षीय बालिका के साथ हुई बलात्कार की घटना को लेकर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांगा। मोहन मोरवाल ने इस घटना के आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कि पार्टी का अलग-अलग मोर्चा लगातार प्रदेश में बिगड़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहा है, लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार ने व्यवस्थाओं में अब तक सुधार नहीं किया। ऐसी स्थिति में शर्मा ने बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो