भाजपा नेता करेंगे 22 से 25 तक जिलों के प्रवास, 26 को होगी पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान की शुरुआत
भाजपा के जिला शक्ति केंद्र सम्मेलन और बैठकें तय होने के साथ ही पदाधिकारियों को प्रवास की जिम्मेदारी मिल गई है। यह प्रवास 22 से 25 मार्च तक होंगे। इसके बाद 26 मार्च को पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान की शुरुआत की जाएगी।
जयपुर
Published: March 21, 2022 12:27:48 pm
भाजपा के जिला शक्ति केंद्र सम्मेलन और बैठकें तय होने के साथ ही पदाधिकारियों को प्रवास की जिम्मेदारी मिल गई है। यह प्रवास 22 से 25 मार्च तक होंगे। इसके बाद 26 मार्च को पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान की शुरुआत की जाएगी।
तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया टोंक, अलवर उत्तर और सवाईमाधोपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को सीकर, झुंझूनूं के साथ कोटा शहर, कोटा देहात और जयपुर शहर की जिम्मेदारी दी गई है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को जयपुर देहात उत्तर और दक्षिण की जिम्मेदारी मिली है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को बारां और झालावाड़ का प्रवास दिया गया है। उनके साथ राजेन्द्र सिंह शेखवात भी मौजूद रहेंगे।
इन्हें भी मिली जिम्मेदारी
—प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़, साथ में रहेंगे प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह
—उदयपुर देहात और उदयपुर शहर में वासुदेव देवनानी करेंगे प्रवास, उनके साथ मिथलेश गौतम रहेंगे मौजूद
—पाली जिले के प्रवास पर रहेंगे नारायण पंचारिया और ओमप्रकाश भड़ाना
—हरिराम रणवा और सोमकान्त शर्मा को बूंदी जिले की जिम्मेदारी
—सीपी जोशी जाएंगे अलवर दक्षिण के प्रवास पर
—मुकेश दाधीच के पास भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ और राजसमन्द का रहेगा प्रवास
—सुशील कटारा और राजेश गुर्जर अजमेर शहर और देहात की जिम्मेदारी
—रामलाल शर्मा और श्रवण सिंह बगड़ी को नागौर शहर और देहात की कमान
—कैलाश मेघवाल और हिमांशु शर्मा को बाड़मेर और बालोतरा
—प्रसन्नचन्द मेहता और कन्हैयालाल मीणा को सिरोही की जिम्मेदारी
—प्रसन्नचंद मेहता को जालौर जिले का भी मिला है दायित्व
—जितेंद्र गोठवाल और सोमकान्त शर्मा करेंगे धौलपुर जिले का प्रवास
—नारायण सिंह देवल और श्याम अग्रवाल जाएंगे दौसा
—अशोक सैनी और जितेंद्र मीणा को बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी
—माधोराम चौधरी और महेंद्र जाटव करेंगे करौली जिले का प्रवास
—माधोराम चौधरी को मिला भरतपुर जिला भी, यहां महेंद्र यादव भी साथ रहेंगे
—माधोराम चौधरी को चूरू जिले का भी मिला है दायित्व
—हेमराज मीणा को डूंगरपुर जिले की जिम्मेदारी

भाजपा नेता करेंगे 22 से 25 तक जिलों के प्रवास, 26 को होगी पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान की शुरुआत
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
