scriptवसुंधरा राजे का अशोक गहलोत पर जुबानी हमला, बोलीं— राजस्थान बन गया अपराधों में नम्बर वन | bjp rajasthan news | Patrika News

वसुंधरा राजे का अशोक गहलोत पर जुबानी हमला, बोलीं— राजस्थान बन गया अपराधों में नम्बर वन

locationजयपुरPublished: Sep 24, 2021 05:02:52 pm

 
 
प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने खडे किए राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल

वसुंधरा राजे का अशोक गहलोत पर जुबानी हमला, बोलीं— राजस्थान बन गया अपराधों में नम्बर वन

वसुंधरा राजे का अशोक गहलोत पर जुबानी हमला, बोलीं— राजस्थान बन गया अपराधों में नम्बर वन

जयपुर।
प्रदेश मे बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस सरकार पर भाजपा लगातार हमलावर है। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह जनता को सुरक्षा नहीं दे पा रही है और आज राजस्थान अपराध के मामलों में देश में पहले नम्बर पर आ गया है।
वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नागौर में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, जयपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी व कत्ल, बड़ौदामेव में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या जैसी अनेको घटनाएं हाल ही में सामने आई हैं। यह घटनाएं बयां कर रही है कि राजस्थान अपराधों के मामलों में पहले पायदान पर पहुंच गया है। राज्य सरकार आमजन को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। स्थिति यह है कि बेटियों को खुद अपनी इज्जतत बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जनता को अपराधियों से लडऩा पड़ रहा है। हमारा राजस्थान एक शांति प्रिय व सुरक्षित प्रदेश था, हमको यह पहचान फिर से स्थापित करनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो