scriptविवादित बयान देने में कटारिया भी पीछे नहीं | bjp rajasthan news | Patrika News

विवादित बयान देने में कटारिया भी पीछे नहीं

locationजयपुरPublished: Oct 22, 2021 09:50:54 am

 
– कांग्रेस-भाजपा के कुछ नेता विवादित बयान देकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं

विवादित बयान देने में कटारिया भी पीछे नहीं

विवादित बयान देने में कटारिया भी पीछे नहीं

जयपुर. भाजपा-कांग्रेस के कुछ नेता अक्सर विवादित बयान देकर चर्चाओं में बने रहते हैं। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया भी प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की तरह अपने बयानों को लेकर कई बार विवाद में रहे हैं। भाजपा में अन्य नेताओं के मुकाबले कटारिया को कई बार विवादित बयान देने के बाद सफाई भी जारी करनी पड़ी। कटारिया को महाराणा प्रताप और भगवान राम को लेकर दिए बयानों पर उनको चौतरफा नाराजगी झेलनी पड़ी थी।
विवादित बयान, जिन्होंने खड़ी की परेशानी महाराणा प्रताप- राजसमंद उपचुनाव से पहले एक सभा में उन्होंने कहा था कि हमारे पूर्वजों ने एक हजार साल की लड़ाई लड़ी। उन्होंने महाराणा प्रताप के संघर्ष की दुहाई देते हुए तू-तड़ाके की भाषा, जंगलों में रोता-फिरता, पागल कुत्ते के काटने जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर डाला। इस पर भारी विवाद हो गया। कटारिया को दो बार वीडियो जारी कर माफी मांगनी पड़ी थी। भगवान राम- पिछले दिनों कटारिया ने एक कार्यक्रम में कहा था कि यदि भाजपा नहीं होती तो भगवान राम समुद्र में होते। नालियां-सड़क तो फिर कभी बन जाएगी, देश नहीं बचा तो भगवान आपको कोसेंगे। कटारिया ने आगे कहा था कि वो देश बचाने और राष्ट्र निर्माण के लिए आए हैं। भाजपा को ही वोट दें, जिससे राष्ट्र का निर्माण हो सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो