scriptअनर्गल बयानबाजी पर वसुंधरा के करीबी रोहिताश्व शर्मा को भाजपा ने दिया नोटिस | BJP Rajasthan Rohitashav Sharma Notice Bjp Vasundhara Raje Arun Singh | Patrika News
जयपुर

अनर्गल बयानबाजी पर वसुंधरा के करीबी रोहिताश्व शर्मा को भाजपा ने दिया नोटिस

—15 दिन में पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण, नहीं तो अनुशासन समिति को जाएगा मामला—एक जून को अलवर उत्तर की बैठक और बाहर की थी बयानबाजी

जयपुरJun 24, 2021 / 07:04 pm

Umesh Sharma

अनर्गल बयानबाजी पर वसुंधरा के करीबी रोहिताश्व शर्मा को भाजपा ने दिया नोटिस

अनर्गल बयानबाजी पर वसुंधरा के करीबी रोहिताश्व शर्मा को भाजपा ने दिया नोटिस

जयपुर।

राजस्थान भाजपा में चल रही गुटबाजी के बीच भाजपा ने अनर्गल बयानबाजी करने वाले नेताओं पर अनुशासन का डंडा चलाना शुरू कर दिया है। पूर्व विधायक और मंत्री रोहिताश्वव शर्मा को पार्टी ने नोटिस जारी कर विवादित बयान पर 15 दिन में जवाब मांगा है। शर्मा के स्पष्टीकरण नहीं देने पर मामला अनुशासन समिति को भेजा जाएगा। रोहिताश्व शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नजदीकी माना जाता है। राजे सरकार में शर्मा मंत्री भी रह चुके हैं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा की ओर से भेजे गए नोटिस में रोहिताश शर्मा को 1 जून को उनके द्वारा एक जून को अलवर उत्तर की बैठक और बाहर दिए गए बयान का हवाला दिया गया है। इस बयान में शर्मा ने राजस्थान भाजपा नेताओं द्वारा दफ्तर से पार्टी चलाने का जिक्र करते हुए राजस्थान में विपक्ष के रूप में भाजपा की हालत कमजोर बताई थी। उन्होंने राजस्थान भाजपा की तुलना केंद्र में विपक्ष में बैठी कांग्रेस से की थी। शर्मा ने कहा था कि केंद्र में हमारे मंत्री, नेता भी अब अपने क्षेत्र तक सीमित रह गए हैं। पूरे राजस्थान की कोई सुध लेने वाला नहीं है। अभी प्रदेश स्तर पर कोई ऐसा नेता नहीं है, जिसे पूरे राजस्थान की जानकारी हो। इससे भाजपा को नुकसान हो रहा है। आपको बता दें कि भाजपा प्रभारी अरुण सिंह के जयपुर दौरे के समय ही बयानबाजी करने वाले नेताओं को चेतावनी दी गई थी। यही नहीं कार्यसमिति की बैठक में ऐसे बयानवीरों की सूची भी बनाई गई थी।
नोटिस में यह भी लिखा है

नोटिस में रोहिताश शर्मा पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने संघ और भाजपा संगठन पर सार्वजनिक रूप से कई अनर्गल आरोप लगाए हैं। शर्मा पर प्रदेश पदाधिकारियों के लिए अपशब्द और गाली का प्रयोग करने के भी आरोप लगाए गए हैं। इन बयानों से भाजपा संगठन को क्षति पहुंची है। शर्मा को 15 दिनों के भीतर अपना जवाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Home / Jaipur / अनर्गल बयानबाजी पर वसुंधरा के करीबी रोहिताश्व शर्मा को भाजपा ने दिया नोटिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो