scriptभाजपा में गुटबाजी, पूनिया बोले गंभीर मसला नहीं, केंद्रीय नेतृत्व को मामले की जानकारी | Bjp Rajasthan Vasundhara Raje Jp Nadda Satish Poonia | Patrika News

भाजपा में गुटबाजी, पूनिया बोले गंभीर मसला नहीं, केंद्रीय नेतृत्व को मामले की जानकारी

locationजयपुरPublished: Jan 09, 2021 07:12:16 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा में गुटबाजी फिर हावी होती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी बनाए जाने के मामले को इसी रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से ही प्रदेश के लगभग 26 जिलों में कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया गया है, जिसकी सूचियां भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

भाजपा में गुटबाजी, पूनिया बोले गंभीर मसला नहीं, केंद्रीय नेतृत्व को मामले की जानकारी

भाजपा में गुटबाजी, पूनिया बोले गंभीर मसला नहीं, केंद्रीय नेतृत्व को मामले की जानकारी

जयपुर

भाजपा में गुटबाजी फिर हावी होती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी बनाए जाने के मामले को इसी रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से ही प्रदेश के लगभग 26 जिलों में कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया गया है, जिसकी सूचियां भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यही नहीं राजे समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पेज भी बनाया है, जिसमें साल 2023 में अगला लक्ष्य मुख्यमंत्री के तौर पर वसुंधरा राजे को बनाए जाना रखा है।
इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि भाजपा में गुटबाजी नहीं है, क्योंकि हम भाजपा भाजपा के झंडे के नीचे संविधान का मान रखकर काम करते हैं। दिल्ली में जो बैठक हुई, वह रूटीन प्रक्रिया है। पूनियां ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो चल रहा है, उसकी पूरी जानकारी की आवश्यकता ह।ै सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दो दिन से इसकी चर्चा ज्यादा हो रही है। किस तरह के लोग हैं, उनकी नीयत क्या है। कोई अपरिचित सोशल मीडिया पर कुछ चलाते हैं तो मुझे लगता है कि संगठन के लिए और पार्टी के लिए कोई चुनौती भी नहीं है। हमारी तरफ से ज्यादा गंभीरता की आवश्यकता नहीं है। केंद्रीय संगठन को भी मामले की पूरी जानकारी है।
पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है सीएम का नाम

राजे के फेसबुक पेज को लेकर पूनिया ने कहा कि कोई अपरिचित व्यक्ति या सामान्य व्यक्ति किसी नेता की फोटो लगाता है, यह उनकी अभिव्यक्ति की अपनी बात है। मुख्यमंत्री कौन होगा उसका नाम सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है। जनमत के बारे में जनता तय करती है। यह सब चीजें भविष्य के गर्भ में है। लेकिन राजनीतिक तौर पर इस तरह की गतिविधियां होती हैं तो चर्चा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो