script

राजस्थान BJP ने उतारे नगर निगम चुनाव के ‘योद्धा’, लम्बी माथापच्ची के बाद जारी हुई पहली सूची

locationजयपुरPublished: Oct 18, 2020 09:03:59 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर शनिवार को दिनभर चले मंथन के बाद देर रात प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई। इस पहली सूची में पार्टी ने 155 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है।

bjp1_1.jpg

भाजपा के अब भी कई बागियों ने चुनावी दंगल में ताल ठोक रखी है।

जयपुर।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर शनिवार को दिनभर चले मंथन के बाद देर रात प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई। हालांकि पहली सूची फिलहाल जोधपुर नगर निगम के मद्देनज़र जोधपुर उत्तर और जोधपुर दक्षिण नगर निगम के लिए की गई है। इस पहली सूची में पार्टी ने 155 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है।
दरअसल, इन दोनों नगर निगमों में कुल 160 सीट हैं। बताया गया है कि पांच सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है जिसकी वजह से इन पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।
उधर जयपुर की दोनों नगर निगम के संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर भी कोर कमेटी ने मंथन किया लेकिन विधायकों के साथ एकराय नहीं बन पाई। ऐसे में रविवार को यहां प्रत्याशी घोषित किये है सकते हैं। पार्टी ने जोधपुर की दोनों नगर निगमों के प्रत्याशियों की सूची जयपुर मुख्यालय के बजाय जोधपुर से ही जारी की है।
जानकारी के अनुसार अब शेष रहे पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा रविवार को किए जाने की संभावना है। वहीं जोधपुर नगर निगम के लिए कांग्रेस ने भी सूचियां तैयार कर ली है, लेकिन सीएम अशोक गहलोत की हरी झंडी मिलने के बाद ही इनके रविवार को जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो तय रणनीति के तहत आधे से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम कांग्रस की सूची आने के बाद जारी किए जाएंगे। इसे भाजपा की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पहले दौर में उन प्रत्याशियों के नाम जारी किए जाएंगे, जिनके नामों को लेकर कोई विरोध नहीं है। नामांकन की अंतिम तिथि 19 तारीख है, ऐसे में पार्टी अपनी अंतिम सूची इसी दिन सुबह जारी करेगी।
सभी छह नगर निगम जीतेंगे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पूनिया ने दावा किया कि 6 नगर निगमों में भाजपा की जीत तय है। भले ही कांग्रेस कितनी ही गड़बड़ी कर ले। पूनियां ने कहा कि मंडल प्रभारी, निकाय प्रभारी और स्थानीय प्रतिनिधियों ने चर्चा करके प्रत्याशी फाइनल कर रहे हैं।
पूनिया ने कहा कि जोधपुर के कुछ वार्डों में रणनीति के तहत फिलहाल नाम घोषित नहीं किये हैं। निकाय प्रभारियों को सिंबल बांटने का काम सौंपा गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो