scriptपीएम केयर फंड के लिए पैसा जुटाने के लिए भाजपा का अभियान | BJP's campaign to raise money for PM Care Fund | Patrika News

पीएम केयर फंड के लिए पैसा जुटाने के लिए भाजपा का अभियान

locationजयपुरPublished: Apr 02, 2020 10:38:40 am

Submitted by:

firoz shaifi

फोन कॉल और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से की जा रही अपील, आज और कल दो दिन चलेगा विशेष अभियान , कम से कम 100 रुपए अंशदान की मांग

bjp

bjp

जयपुर। विश्व महामारी कोरोना से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर फंड की शुरुआत की है। इस फंड में ज्यादा से ज्यादा पैसा जुटाने के लिए भाजपा की प्रदेश इकाइयों को निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश भाजपा ने ज्यादा से ज्यादा फंड जुटाने के लिए आज से विशेष अभियान शुरु किया है।

ये अभियान आज और कल दो दिन चलेगा। आज सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता लोगों को फोन कॉल और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो पीएम केयर फंड में अंशदान दें। फंड जुटाने के लिए प्रत्येक बूथ से कम से कम 5 कार्यकर्ता जोड़े गए हैं।

जो इस फंड में कम से कम 100-100 रुपए का अंशदान देंगे और अपने बूथ पर कार्यकर्ता 10 डोनर और बनाएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि पीएम केयर फंड इसलिए बनाया गया है ताकि भविष्य में कोरोना जैसी महामारी या अन्य आपदा के लिए रिसर्च की जा सके। यह फंड पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट के रूप में किया गया है। पूनिया ने बताया कि फंड में अंशदान देने वाले लोगों को आयकर में भी छूट मिलेगी।

 

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो