Rajasthan Assembly Elections 2023: अल्का गुर्जर का बड़ा आरोप, कहाः कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति
जयपुरPublished: Oct 08, 2023 10:29:42 am
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का सिंह गुर्जर ने कांग्रेस सरकार पर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसकी तुष्टिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण विजन-2030 डॉक्यूमेंट में मिल जायेगा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का सिंह गुर्जर ने कांग्रेस सरकार पर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसकी तुष्टिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण विजन-2030 डॉक्यूमेंट में मिल जायेगा, जिसमें सरकार ने ऐसे संगठन से राय ली जो प्रतिबंधित है। डा. गुर्जर ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने एवं तुष्टिकरण की राजनीति कर वोट बैंक की राजनीति करने का काम कर रही है जबकि राज्य में महिला अपराध बढ़ते जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह महिला अपराध को बढ़ावा देने वाली सरकार है।