जयपुर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के शर्मा मीडिया से हुए रूबरू -जानिए क्या कहा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के शर्मा मीडिया से हुए रूबरू -जानिए क्या कहा

जयपुरDec 18, 2018 / 08:32 pm

sumeet sharma

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के शर्मा मीडिया से हुए रूबरू -जानिए क्या कहा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के शर्मा की प्रेस वार्ता जोधपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भी राफेल डील को सही साबित किया है। कांग्रेस का झूठ सबके सामने आया है और अब राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी होगी। राफेल डील के मामले में शर्मा जोधपुर में प्रेस से रूबरू हुए। शर्मा ने कहा कि जिन तीन बिंदुओं पर भ्रष्टाचार के आरोप कांग्रेस ने लगाए थे उस पर उच्चतम न्यायालय ने आदेश जारी कर खारिज कर दी है। उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर है के के नारे पर जनता वोट नहीं देगी। शर्मा ने कहा कि न्यायालय ने राफेल डील को सही साबित किया । कांग्रेस सदन में बहस क्यों नही कर रही है। शर्मा ने राफेल मामले पर कांग्रेस पर तंज कसते हुआ कहा कि राहुल गांधी के देश से माफी मांगना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि हम तो 4 दिन से कहे रहे है कि कांग्रेस बहस करे । लेकिन कांग्रेस है जो बहस करने के लिए तैयार ही नहीं है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.