scriptराजस्थान: Congress के विरोध के बीच BJP का ‘किसान कल्याण जनसंपर्क’ अभियान शुरू, जानें क्या है रणनीति? | BJP's Rajasthan Kisan Kalyan Sampark Abhiyan kicks off | Patrika News

राजस्थान: Congress के विरोध के बीच BJP का ‘किसान कल्याण जनसंपर्क’ अभियान शुरू, जानें क्या है रणनीति?

locationजयपुरPublished: Sep 30, 2020 11:29:11 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

कृषि कानून पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, कांग्रेस कर रही कानून का पुरजोर विरोध, भाजपा ने भी शुरू किया किसानों-आमजन को जागरूक करना, आज से शुरू हुआ जनजागरूकता अभियान, नेता सोशल मीडिया पर वर्चुअल होंगे रु-ब-रु, तो किसान चौपाल और घर-घर पत्रक वितरण भी होगा
 

bjp.jpg
जयपुर।

नए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस के पुरजोर विरोध के बीच भाजपा ने ‘किसान कल्याण जनसंपर्क’ अभियान अभियान का आज से आगाज़ हुआ। 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत सोशल मीडिया, किसान कल्याण ग्राम चौपाल और कानूनों से सम्बंधित पत्रक बांटकर इन कानूनों से होने वाले फायदों की जानकारी किसानों के साथ—साथ आमजन को दी जाएगी। अभियान की शुरुआत आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के फेसबुक लाइव कार्यक्रम के साथ हुई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने एफबी लाइव पर क्या कहा? जानने के लिए यहाँ करें क्लिक

ये होंगे आगामी ‘वर्चुअल’ कार्यक्रम
कृषि कानून जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे तीन केंद्रीय मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी फेसबुक लाइव के माध्यम से इन कानूनों की जानकारी देंगे। वहीं शुक्रवार दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सांसद, पूर्व सांसद, मोर्चा अध्यक्ष किसानों-आमजन से मुखातिब होकर कृषि क़ानून पर जागरूक करेंगे। जबकि 3 अक्टूबर को विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी फेसबुक लाइव के माध्यम से ही इन कानूनों की जानकारी देंगे।
कृषि चौपाल के ज़रिये भी जागरूकता
अभियान के तहत 30 सितंबर से 8 अक्टूबर तक किसान कल्याण ग्राम चौपाल लगाकर भी किसानों को कृषि कानूनों की जानकारी दी जाएगी। कोविड गाइडलाइन के अनुसार सीमित संख्या में इन चौपाल में किसानों को बुलाया जाएगा। चौपाल की तारीख कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि अपने हिसाब से तय करेंगे।
घर-घर बाते जायेंगे पत्रक
अभियान के अंतिम दो दिन यानी 9 और 10 अक्टूबर को जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर—घर जाकर कानूनों से संबंधित पत्रक बांटेंगे। पार्टी ने करीब 25 लाख पत्रक छपवाएं हैं। हर बूथ पर 40 से 50 घरों में पत्र बांटने का काम किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो