scriptजनता की नब्ज टटोलेगी भाजपा की रिसर्च टीम | BJP's research team will gauge the pulse of the public | Patrika News

जनता की नब्ज टटोलेगी भाजपा की रिसर्च टीम

locationजयपुरPublished: Jun 25, 2022 01:57:10 pm

– एक साल में पीएम मोदी जहां जाएंगे, वहां के मुद्दों की जानकारी जुटाएगी छह नेताओं की टीम
– राजस्थान की भाजपा नेता अलका गुर्जर भी इस टीम की सदस्य- चुनावी राज्यों पर होगा विशेष फोकस

BJP - जिला अध्यक्ष के बाद अब कार्यकारणी बदलने की तैयारी, कई मौजूदा चेहरों की होगी छुट्टी

खेमेबंदी से निपटने संगठन का नया फार्मूला, एप्रोच से नहीं मैदानी स्तर पर सक्रिय लोगों को मिलेगी जिम्मेदारी

जयपुर. भाजपा अगले दो साल में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगले एक साल में जहां दौरे होंगे, वहां के मुद्दे क्या होंगे और जनता की क्या मांग है। ऐसे कई मुद्दों पर जानकारी जुटाने और उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने एक रिसर्च टीम बनाई है। इस टीम में राजस्थान की भाजपा नेता अलका गुर्जर को भी शामिल किया गया है। अलका गुर्जर वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री है।
भाजपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को इस टीम का संयोजक बनाया गया है। राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा सह संयोजक होंगे। भाजपा नेता अरविन्द मेनन, प्रद्युम्न कुमार, राज कुमार पुलवारिया, रोहित चहल इस टीम के सदस्य होंगे।

जहां चुनाव वहां ज्यादा फोकस


पार्टी सूत्रों के अनुसार जिन राज्यों में चुनाव है, वहां ये टीम मोदी की यात्रा से पहले ज्यादा फोकस करेगी। इस साल हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद अगले साल त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, राजस्थान, तेलंगाना में चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इन राज्यों में जनता की नब्ज टटोलने के काम में जुट गई है। भाजपा नेताओं की राष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च टीम बना दी है। जल्द ही ऐसी ही टीमें राज्यों में भी बनाई जाएंगी, जो इस राष्ट्रीय स्तर की टीम से समन्वय स्थापित करेगी और अपने राज्यों के मुद्दों की जानकारी देगी। इसके बाद राज्यवार जनता के मुद्दे पीएमओ को भेजे जाएंगे।

इस टीम का यह होगा काम
– यात्रा और यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में मंच की व्यवस्था, छोटे समूहों से संवाद, भाषण के बिंदू तैयार करने होंगे।
– पीएम मोदी की यात्रा के लिए पीएमओ से समन्वय करना होगा। पीएम की यात्रा से पार्टी को भी फायदा मिले, इस पर काम करना होगा।
– टीम के हर सदस्य को अलग-अलग काम दिया जाएगा। कोई प्रदेश स्तर पर पार्टी के सम्पर्क में रहेगा तो कोई जनता के पास जाकर उनकी समस्याओं का जानेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो