scriptउदयपुर के बूते बची भाजपा की लाज | BJP's save due to Udaipur | Patrika News

उदयपुर के बूते बची भाजपा की लाज

locationजयपुरPublished: Nov 28, 2019 05:41:57 pm

Submitted by:

Ankit

– बीकानेर व भरतपुर में पिछड़ी

उदयपुर के बूते बची भाजपा की लाज

उदयपुर के बूते बची भाजपा की लाज


जयपुर. प्रदेश में सम्पन्न हुए निकाय चुनाव में भरतपुर और बीकानेर में कांग्रेस से अधिक पार्षद जीतने के बाद भी वोट शेयर मामले में भाजपा पिछड़ गई। बीकानेर में भाजपा की कांग्रेस से आठ सीटें अधिक हैं लेकिन कुल वोट कांग्रेस से कम हैं। भरतपुर में भाजपा ने कांग्रेस से चार सीटें ज्यादा जीती हैं लेकिन यहां भी भाजपा के कुल मत कांग्रेस से कम हैं। वहीं उदयपुर में भाजपा ने कांग्रेस से २४ सीटें अधिक जीतकर १५ हजार अधिक मत हासिल किए हैं।
हालांकि उदयपुर सहित तीनों निगम क्षेत्रों के वोट शेयर की बात करें तो भाजपा भारी रही है। उदयपुर की भारी मत बढ़त के बूते भाजपा ने तीनों निगमों में कुल 11298 मतों की बढ़त हासिल की है। गौरतलब है कि तीनों निगमों में से उदयपुर और बीकानेर में भाजपा, भरतपुर में निर्दलीयों व अन्य के सहयोग से कांग्रेस का महापौर बना है। इन तीनों निगम क्षेत्रों की कुल 215 पार्षद सीटों में से भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज कर कुल 226696 मत हासिल किए। वहीं कांग्रेस के कुल 68 पार्षद चुने गए और कुल 215398 मत हासिल हुए।
49 निकायों की स्थिति
कुल मतदान — 2372475

भाजपा को मिले मत — 786302
कांग्रेस को मिले मत — 872547

निर्दलीयों को मिले मत — 650866

भरतपुर, बीकानेर व उदयपुर नगर निगम की स्थिति
दल —— कुल मत —— कुल पार्षद
भाजपा —— 226696 —— 104
कांग्रेस —— 215398 —— 68

निर्दलीय —— 160311 —— 38

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो