scriptपीएम के 5 संकल्पों को लेकर भाजपा का विशेष अभियान शनिवार से | BJP's special campaign regarding PM's 5 resolutions from Saturday | Patrika News

पीएम के 5 संकल्पों को लेकर भाजपा का विशेष अभियान शनिवार से

locationजयपुरPublished: Apr 10, 2020 08:23:56 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

भारतीय जनता पार्टी शनिवार से प्रदेश में विशेष अभियान चलाएगी। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लॉकडाउन के दौरान की गई अपीलों की पालना के लिए 15 अप्रेल तक चलाया जाएगा। यह निर्णय प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं की शुक्रवार को हुई बैठक में किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नाम अपनी अपील में कहा था कि लॉक़डाउन में देश का कोई गरीब भूखा नहीं सोए, भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी चिंता करनी है। भोजन सामग्री बाँटते अपने मुँह को मास्क से कवर करे और 5-7 और लोगों को भी मॉस्क उपलब्ध कराएं।

पीएम के 5 संकल्पों को लेकर भाजपा का विशेष अभियान शनिवार से

प्रदेश भाजपा नेताओं की बैठक

पीएम के 5 संकल्पों को लेकर भाजपा का विशेष अभियान शनिवार से
15 अप्रेल तक चलेगा विशेष अभियान
पीएम केयर्स फंड में ज्यादा से ज्यादा धनराशि जुटाई जाएगी
कोई भूखा नहीं सोए, इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे कार्यकर्ता
कोरोना वॉरियर्स को करेंगे अभिनंदन, उन्हे उपलब्ध कराएंगे मास्क
जयपुर
भारतीय जनता पार्टी शनिवार से प्रदेश में विशेष अभियान चलाएगी। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लॉकडाउन के दौरान की गई अपीलों की पालना के लिए 15 अप्रेल तक चलाया जाएगा। यह निर्णय प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं की शुक्रवार को हुई बैठक में किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नाम अपनी अपील में कहा था कि लॉक़डाउन में देश का कोई गरीब भूखा नहीं सोए, भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी चिंता करनी है। भोजन सामग्री बाँटते अपने मुँह को मास्क से कवर करे और 5-7 और लोगों को भी मॉस्क उपलब्ध कराएं। लॉकडाउन के दौरान कोरोना के योद्धाओं जैसे चिकित्साकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी और पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताएं, उनका स्वागत करने के साथ ही कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ी जा रही इस लड़ाई के लिए आरोग्य सेतु एप कार्यकर्ता खुद भी डाउनलोड करे और 40 दूसरे लोगों को भी करवाएं। पीएम ने इस आपदा से निपटने के लिए पीएम केयर फ़ंड बनाया है, उसमें खुद सहयोग करें और कम से कम 40 अन्य लोगों से इस फंड में आर्थिक सहयोग कराएं। इस अभियान दौरान भाजपा कार्यकर्ता पीएम की इन सभी अपीलों की शत प्रतिशत पालना कराएंगें।
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की शुक्रवार को हुई बैठक में पीएम मोदी की अपील की पालना के लिए 11 से 15 अप्रेल तक विशेष अभियान चलाने के निर्णय के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में जुटने के निर्देश दिए है। इस बैठक में लॉकडाउन के दौरान प्रदेश भाजपा की और से चलाए जा रहे राहत कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ड़ा.सतीश पूनियाँ, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उप नेता राजेन्द्र राठौड़, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री वी सतीश, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ड़ा.अरुण चतुर्वेदी,अशोक परनामी शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया की बैठक में शामिल सभी नेताओं ने पार्टी के राहत अभियान पर संतोष जताते हुए कहा कि भाजपा ने कोरोना संक्रमण के इस दौर में सकारात्मक विपक्ष की ज़िम्मेदारी का बेहतर पालन किया है ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो