scriptभाजपा बोली, अब सरकार की होगी छुट्टी | BJP said, now the government will have a holiday | Patrika News

भाजपा बोली, अब सरकार की होगी छुट्टी

locationजयपुरPublished: Aug 23, 2019 03:10:18 pm

Submitted by:

rahul

प्रदेश भाजपा की ओर से आज बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया गया और कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि नौ माह के अंदर ही राजस्थान में अपराधों का ग्राफ लगातार बढता जा रहा है। जयपुर शहर भाजपा की ओर से जिला कलेक्टेट पर धरना दिया गया। जयपुर शहर और जयपुर देहात कांग्रेस की ओर से आयोजित धरने में जिले के कार्यकर्ताओं, विधायकों, पदाधिकारियों ने धरना देकर आक्रोश जताया।

भाजपा बोली, अब सरकार की होगी छुट्टी

भाजपा बोली, अब सरकार की होगी छुट्टी

प्रदेश भाजपा की ओर से आज बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया गया और कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि नौ माह के अंदर ही राजस्थान में अपराधों का ग्राफ लगातार बढता जा रहा है। जयपुर शहर भाजपा की ओर से जिला कलेक्टेट पर धरना दिया गया। जयपुर शहर और जयपुर देहात कांग्रेस की ओर से आयोजित धरने में जिले के कार्यकर्ताओं, विधायकों, पदाधिकारियों ने धरना देकर आक्रोश जताया।
धरने में भाजपा नेता चौमूं से विधायक और जयपुर देहात उत्तर के अध्यक्ष रामलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा ने आज सभी जिलों में कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता धरना दे रहें है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार को आए अभी नौ माह का ही समय बीता है, लेकिन प्रदेश में महिला, दलित अत्याचारों में जमकर बढोत्तरी हो रही है। सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। आज हमारे धरने से घबराकर कांग्रेस ने सभी जन्माष्टमी की छुटृटी कर दी, लेकिन इससे हमारे कोई फर्क नहीं पडेगा, क्यों कि कुछ दिन बाद सरकार की ही छुटटी होने वाली है। विधायक अशोक लाहोटी ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार है जिसने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर अपने इरादे बता दिए है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था इस कदर बिगड चुकी है कि लोग थानों में जाने से घबराते है। थानों में मौत हो रही है। यहीं नहीं प्रदेश में सत्ता के दो केन्द्र बने हुए है। सीएम अशोक गहलोत लगातार दिल्ली के चक्कर लगाते रहते है।
फिर लाहोटी कहने लगे कि सुमन बड़ी बहन है इसलिए उनके आदेश को मानते हुए अपने स्थान पर जाता हूं।

जयपुर शहर भाजपा के अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार तुष्ठिकरण कर रही है। शास्त्री नगर मामले को लेकर थाने पर हमला हो जाता है और आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। पहलू खान मामले को लेकर सरकार एसआईटी का गठन हो जाता है और हरीश जाटव की मौत को एक्सीडेंट बता दिया जाता है। ये सरकार दोहरी नीति अपना रही है। विधायक सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के राज में हर वर्ग दुखी है। धरने को पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक, सुमन शर्मा, मुकेश पारीक, मंजू सैनी आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो