scriptपीएम मोदी पर टिप्पणी करने पर भड़के पूनिया, कहा सोनिया गांधी को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री भूले मर्यादा | BJP satish poonia attacked on cm ashok gehlot and congress | Patrika News

पीएम मोदी पर टिप्पणी करने पर भड़के पूनिया, कहा सोनिया गांधी को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री भूले मर्यादा

locationजयपुरPublished: Nov 14, 2019 08:35:53 pm

पीएम मोदी पर टिप्पणी करने पर भड़के पूनिया, मुख्यमंत्री गहलोत पर लगाया पद की मर्यादा भूलने का आरोप, कहा राफेल मामले में कांग्रेस हुई बेनकाब

पीएम मोदी पर टिप्पणी करने पर भड़के पूनिया, कहा सोनिया गांधी को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री भूले मर्यादा

पीएम मोदी पर टिप्पणी करने पर भड़के पूनिया, कहा सोनिया गांधी को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री भूले मर्यादा

विकास जैन / जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ( Satish Poonia ) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) पर आरोप लगाया है कि सीएम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के लिए अपमानजक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पूनिया ने कहा कि एक कार्यक्रम में गहलोत ने ऐसी भाषा का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) को खुश करने के लिए अपने पद की मर्यादा को भी भूल चुके हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता द्वारा चुने हुए है, उन पर इस तरह बयान देकर मुख्यमंत्री जनता लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं। पूनिया ने कहा कि कांग्रेस में वर्षो से गांधी नेहरू परिवार ही राज करता रहा है, लेकिन भाजपा के सभी नेता संघर्ष करके यहां तक पहुंचे हैं, किसी परिवार की विरासत से नहीं पहुंचे है। संघ को किसी भी तरीके से राजनीतिक बयान में घसीटने का कोई औचित्य नहीं है। इसका मतलब संघ के विचारों और ताकत से कांग्रेस डरी हुई है। कांग्रेस के नेता संघ और मोदी को गाली दे कर अपनी आका सोनिया गांधी को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं।
रफाल मामले पर कांग्रेस बेनकाब हुई, राहुल-गहलोत माफी मांगें
रफाल मामले ( Rafale Case ) में मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) से क्लीन चिट मिलने पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पूनिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन खारिज होना दर्शाता है कि मोदी सरकार ने देशहित में बेहतर निर्णय किया। देश की रक्षा से जुड़े इस मसले में भी कांग्रेस ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए बाधा डालने की कोशिश की। झूठ बोलकर देश को भ्रमित करने का प्रयास किया। इसके लिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) और अशोक गहलोत को माफी मांगनी चाहिए।
मोदी सरकार की पारदर्शिता पर मुहर : शेखावत

वहीं जोधपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ( Gajendra Singh Shekhawat ) ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में राफेल मामले में पुनर्विचार याचिका खारिज हो गई, यह झूठ फैलाने वालों के लिए करारा तमाचा है। यह केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के सत्य की जीत है। सरकार ने राफेल विमान की खरीदारी पारदर्शिता से की है। कोर्ट के फैसले से भी यह साबित हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो