scriptBJP के स्टार प्रचारक राजस्थान में बदलेंगे चुनावी हवा, मोदी-शाह-योगी की बन रही ये रणनीति | BJP Star campaigner Prepration for Rajasthan Assembly 2018 | Patrika News

BJP के स्टार प्रचारक राजस्थान में बदलेंगे चुनावी हवा, मोदी-शाह-योगी की बन रही ये रणनीति

locationजयपुरPublished: Nov 15, 2018 05:22:39 pm

Submitted by:

rohit sharma

BJP के स्टार प्रचारक राजस्थान में बदलेंगे चुनावी हवा, मोदी-शाह-योगी की बन रही ये रणनीति

modi shah

modi shah

जयपुर।

भाजपा राजस्थान में प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर चुकी है और अब भाजपा के विधान सभा चुनाव रणनीतिकार भी चुनावी मोड में आ गए है। लिहाजा अंदरूनी तौर प्रत्याशियों के जीत के गणित के लिए भी तैयारियां की जा रही है।

भाजपा सूत्रों की माने तो भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित राजस्थान आने वाले सभी स्टार प्रचारको की सूची तैयार कर ली। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ 23 से 30 नवंबर तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे और यहां वे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 21 जन सभाएं करेगे।

भाजपा प्रत्याशियों के लिए स्टार प्रचारकों की चुनावी सभाएं कराने का जिम्मा प्रवास समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत के पास है। लखावत ने प्रदेश की अधिकांश सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के साथ ही स्टार प्रचारकों की जन जन सभाओं का कार्यक्रम तय करने में जुट गए है।

हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजस्थान दौरे का अधिकृत कार्यक्रम पार्टी को नहीं मिला है। लेकिन उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ के राजस्थान दौरे का कार्यक्रम तैयार कर लिया है। भाजपा सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ 23 से 30 नवंबर तक राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं करेगे। भाजपा के अधिकृत सूत्रों के अनुसार 23 नवंबर से सीएम योगी की चुनावी सभाएं होंगी।

भाजपा सूत्रों के अनुसार योगी आदित्य नाथ हाडौती के रामगंज मंडी, सांगोद और कोटा दक्षिण, जोधपुर संभाग में पाली,सोजत,मारवाड जंक्शन, भीनमाल, सांचौर, रानीवाड़ा, उदयपुर संभाग में कुम्भलगढ, निम्बाहेडा, जयपुर संभाग में शाहपुरा, अलवर अलवर शहर, ,चौमू,पिलानी सूरजगढ,अजमेर संभाग के जहाजपुर,मांडलगढ में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो