scriptकर्मचारियों की वेतन कटौती का भाजपा ने विरोध शुरू किया | BJP starts protesting wage cuts of employees | Patrika News

कर्मचारियों की वेतन कटौती का भाजपा ने विरोध शुरू किया

locationजयपुरPublished: Sep 15, 2020 03:57:04 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

कोरोना संक्रमण के चलते राज्य सरकार की माली हालत बदतर हो चुकी है। इसके चलते कर्मचारियों और अधिकारियों की वेतन कटौती शुरू हो गई है। इस कटौती का कर्मचारी जबर्दस्त विरोध कर रहे हैं। अब भाजपा नेता भी कर्मचारियों के पक्ष में उतर गए हैं।

कर्मचारियों की वेतन कटौती का भाजपा ने विरोध शुरू किया

कर्मचारियों की वेतन कटौती का भाजपा ने विरोध शुरू किया

जयपुर।

कोरोना संक्रमण के चलते राज्य सरकार की माली हालत बदतर हो चुकी है। इसके चलते कर्मचारियों और अधिकारियों की वेतन कटौती शुरू हो गई है। इस कटौती का कर्मचारी जबर्दस्त विरोध कर रहे हैं। अब भाजपा नेता भी कर्मचारियों के पक्ष में उतर गए हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि सरकार का वेतन कटौती का निर्णय असंवेदनशील है। सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करके इसे तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को नुकसान नहीं उठाना पड़े। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सरकार को यह निर्णय वापस लेना चाहिए। सरकार के इस फैसले से कर्मचारी खुश नहीं है। यह निर्णय असंवेदनशील है, इसलिए सरकार पुनर्विचार करके इस निर्णय को वापस ले।
आपको बता दें कि सरकार के वेतन कटौती के आदेश को लेकर कर्मचारियों में जबर्दस्त रोष है। कर्मचारी काली पट्टी बांधकर, आदेश की प्रतियां जलाकर इसका विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार के इस निर्णय पर सवाल उठाए हैं। अब भाजपा नेताओं का समर्थन मिलने से कर्मचारियों को सम्बल मिला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो