scriptराजस्थान: मासूम बच्ची से Rape के बाद Murder का गर्माया मामला, फिर BJP के निशाने पर गहलोत सरकार | BJP takes on Gehlot Government on Law and Order issue in Rajasthan | Patrika News

राजस्थान: मासूम बच्ची से Rape के बाद Murder का गर्माया मामला, फिर BJP के निशाने पर गहलोत सरकार

locationजयपुरPublished: Jun 22, 2021 02:47:57 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

पुष्कर में बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या मामला- फिर गर्माया कानून व्यवस्था का मुद्दा, गहलोत सरकार को चौतरफा घेरने में जुटी भाजपा

BJP takes on Gehlot Government on Law and Order issue in Rajasthan

जयपुर।

पुष्कर में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार के बाद ह्त्या का मामला सामने आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पुष्कर घटना को लेकर भाजपा नेता मुखर हो गए हैं। कार्यसमिति बैठक के सिलसिले में भाजपा मुख्यालय पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पुष्कर में मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और ह्त्या के मामले की कड़े शब्दों में निंदा की।

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। इस प्रकार की घटनाएं समाज को परेशान और उद्वेलित करती हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश के गृहमंत्री हैं लिहाज़ा वे अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं।


वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में पिछले 2 साल से जो हालात बन रहे हैं वो चिंताजनक है। जिस तरीके से गालोत सरकार क़ानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने में विफल साबित हो रही है, लगता है अब उसे घेरने की रणनीति में कुछ बदलाव करना होगा।

 

इसी तरह से उपनेता प्रतिपक्ष राजेंन्द्र राठौड़ ने पुष्कर की घटना को लोमहर्षक करार दिया। उन्होंने कहा कि एक मासूम का बलात्कार करके उसे पत्थर से कूट-कूट कर मार दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। लगातार हो रही बलात्कार की घटना पर उन्होंने कहा कि राजस्थान अब रेपिस्तान बन चुका है। ऐसी घटनाओं से आम आदमी बुरी तरह से त्रस्त हो चुका है।

 

ये है मामला

पुष्कर से करीब 20 किलोमीटर दूर खोरी पंचायत के अधीन प्राचीन बैजनाथ महादेव शिव मंदिर की पहाड़ी में सोमवार देर रात 12 वर्षीय मासूम बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के अनुसार बालिका का सिर पत्थरों से कुचल कर हत्या करना प्रतीत हुआ। साथ ही अर्धनग्न हालात में मिलने से रेप का अंदेशा लगाया जा रहा है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार बड़ी होकरा गांव की बालिका रोजमर्रा की तरह बैजनाथ शिव मंदिर की पहाड़ी में बकरियां चराने गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों में अफरा तफरी मच गई तथा पहाड़ी और आसपास बालिका की तलाश शुरू की गई। मौके पर घटना को लेकर मिले साक्ष्यों हालातों आधार पर बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के अंदेशे के ध्यान में रखकर भी पुलिस जांच कर रही है। लेकिन घटना का खुलासा मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगा। बालिका का शव पुष्कर चित्र राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया।

 

घटना को लेकर हुआ ज़बरदस्त विरोध
12 वर्षीय मासूम बालिका के साथ बलात्कार करके उसकी निर्मम हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया। सूचना मिलते ही देव नगर के सैकड़ों ग्रामीणों ने चिकित्सालय पर एकत्र होकर जबरदस्त विरोध किया। विधायक सुरेश सिंह रावत भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। रावत ने 24 घंटे में अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की।

 

विधायक रावत ने ‘पत्रिका’ से बातचीत में बताया कि आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया जाता तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा। पूर्व जिला परिषद सदस्य मदन सिंह रावत ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त की है। मदन सिंह ने आरोप लगाया है कि पूर्व में भी रावत समाज के मंदिर के महंत सूरज नाथ बालक के साथ एक मोटा सिंह नामक चालक की हत्या की जा चुकी है जिसका राज अब तक नहीं खुला है। रावत समाज में यह तीसरी घटना है। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो