scriptप्रधानमंत्री के पांच संकल्प पूरा करेगी भाजपा, 11 से 15 तक चलेगा विशेष अभियान | BJP to fulfill five resolutions of Prime Minister, special campaign | Patrika News
जयपुर

प्रधानमंत्री के पांच संकल्प पूरा करेगी भाजपा, 11 से 15 तक चलेगा विशेष अभियान

कोरोना लॉक डाउन के दौरान प्रदेश भाजपा की ओर से किए जा रहे कार्यों की शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर समीक्षा की गई। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच संकल्पों का पूरा करने के लिए पार्टी 11 से 15 अप्रेल तक विशेष अभियान चलाएगी।

जयपुरApr 10, 2020 / 07:47 pm

Umesh Sharma

प्रधानमंत्री के पांच संकल्प पूरा करेगी भाजपा, 11 से 15 तक चलेगा विशेष अभियान

प्रधानमंत्री के पांच संकल्प पूरा करेगी भाजपा, 11 से 15 तक चलेगा विशेष अभियान

जयपुर।

कोरोना लॉक डाउन के दौरान प्रदेश भाजपा की ओर से किए जा रहे कार्यों की शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर समीक्षा की गई। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच संकल्पों का पूरा करने के लिए पार्टी 11 से 15 अप्रेल तक विशेष अभियान चलाएगी। बैठक में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्यों पर चर्चा की गई और सभी नेताओं ने इन कार्यों की सराहना की।
पूनियां ने बताया कि ज्योतिबा फुले की जयंती पर 11 अप्रेल, बैसाखी पर 13 अप्रेल और भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रेल को सोश्यल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर ही इन महापुरुषों की जयंती पर इनके चित्रों को माल्यार्पण करके मनाएंगे। इन तीनों दिनों में कार्यकर्ता गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद कर कार्यकर्ता इन्हें सच्ची श्रद्दांजलि देंगे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उप नेता राजेन्द्र राठौड़, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री वी. सतीश, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अरुण चतुर्वेदी और अशोक परनामी शामिल हुए।
28 लाख से ज्यादा लोगों को बांट चुके हैं भोजन पैकेट

पूनियां ने बताया कि भाजपा की ओर से लगातार जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को राशन के पैकेट भी बांटे जा रहे हैं। अब तक 28 लाख से ज्यादा लोगों को भाजपा नेताओं ने भोजन और राशन के पैकेट पहुंचाएं हैं। इसके अलावा विधायक और विधायक प्रत्याशी अपने स्तर पर सेनिटाइजेशन का काम कर रहे हैं।

Home / Jaipur / प्रधानमंत्री के पांच संकल्प पूरा करेगी भाजपा, 11 से 15 तक चलेगा विशेष अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो