script

BJP का रिकॉर्ड बनवाने के लिए दिग्गज नेता ओम माथुर ने सांसदों को दिए निर्देश, जल्द शुरू करने जा रहे हैं ऐसा

locationजयपुरPublished: Jul 29, 2019 07:55:30 pm

Submitted by:

rohit sharma

BJP Membership Drive 2019 : BJP के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष व MP OM Prakash Mathur ने कहा कि बीजेपी सदस्यता अभियान ( BJP Membership Campaign 2019 ) को फिर विश्व रिकॉर्ड पर ले जाने के प्रयास किए जाएंगे। 2 से 21 अक्टूबर तक सभी सांसद ( MP ) अपने क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे।

om mathur

BJP का रिकॉर्ड बनवाने के लिए दिग्गज नेता ओम माथुर ने सांसदों को दिए निर्देश, जल्द शुरू करने जा रहे हैं ऐसा

जयपुर. भाजपा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष व सांसद ओमप्रकाश माथुर ( om prakash mathur ) ने कहा कि बीजेपी सदस्यता अभियान ( BJP Membership Campaign 2019 ) को फिर विश्व रिकॉर्ड पर ले जाने के प्रयास किए जाएंगे। 2 से 21 अक्टूबर तक सभी सांसद ( MP ) अपने क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे।
माथुर ने कहा कि पिछली बार सदस्यता अभियान रिकॉर्ड ( BJP Membership Campaign Record ) बन गया था। इस बार उससे भी ज्यादा का लक्ष्य रखा है। पदयात्रा के बारे में उन्होंने बताया कि 15-20 प्रमुख कार्यकर्ताओं की टीमें बनेगी। एेसी 150 टोलियां बनार्इ जाएंगी जो कि प्रतिदिन 15 किलोमीटर यात्रा करेगी। कर्नाटक के सवाल पर माथुर ने कहा कि भाजपा पहले ही वहां सबसे बड़ी पार्टी थी। लेकिन बहुमत नहीं था तो सरकार नहीं बना सकी।
भाजपा के सदस्य अभियान में इस बार अल्पसंख्यक भी उत्साह दिखा रहे हैं। प्रदेश में अब तक अल्पसंख्यक वर्ग के एक लाख सदस्य बन चुके हैं। पीएम मोदी ( PM Narendra Modi ) ने दोबारा सरकार बनने के बाद सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा दिया था। अभियान में इसकी झलक दिखने लगी है।
प्रदेश में भाजपा ने मोर्चा को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को मोर्चे ने हासिल कर लिया है। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और सदस्यता अभियान के बीकानेर संभाग प्रभारी एम.सादिक खान ने बताया कि मोदी के नेतृत्व में मुस्लिम युवा, महिलाएं भाजपा से जुड़ रही हैं। तय लक्ष्य को हासिल किया जा चुका है, अब इसे दोगुना करने की कोशिश की जा रही है। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माजिद कमांडो व महामंत्री हमीद मेवाती दौरे कर रहे हैं। प्रतिदिन की रिपोर्टिंग की जा रही है। अजमेर संभाग के मुंसिफ अली, जयपुर के जंग बहादुर, जोधपुर के मुन्ना मकरानी, कोटा के हुसैन पठान, भरतपुर के नत्थन खान और उदयपुर मोइनुद्दीन खान प्रभारी है।

ट्रेंडिंग वीडियो