scriptमोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी भाजपा, सभी संभागों में होंगी वर्चुअल रैली | BJP will bring Modi government's achievements to the public | Patrika News

मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी भाजपा, सभी संभागों में होंगी वर्चुअल रैली

locationजयपुरPublished: Jun 04, 2020 05:20:20 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को राजस्थान भाजपा जनता के बीच लेकर जाएगी। इसके लिए 30 जून तक अभियान चलेगा। इस दौरान सभी संभागों में वर्चुअल रैली, प्रेस वार्ता के अलावा जनता को मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया जाएगा।

मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी भाजपा, सभी संभागों में होंगी वर्चुअल रैली

मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी भाजपा, सभी संभागों में होंगी वर्चुअल रैली

जयपुर।

केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को राजस्थान भाजपा जनता के बीच लेकर जाएगी। इसके लिए 30 जून तक अभियान चलेगा। इस दौरान सभी संभागों में वर्चुअल रैली, प्रेस वार्ता के अलावा जनता को मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया जाएगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा की वर्चुअल रैलियों में डिजिटल तकनीक के माध्यम से हजारों लोग जुड़ेंगे। भाजपा के केन्द्रीय नेता इन्हें सम्बोधित करेंगे। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को प्रभारी बनाया गया है। जयपुर और भरतपुर सम्भाग की रैली 14 जून को होगी। इसके बाद बीकानेर और जोधपुर सम्भाग की रैली 20, उदयपुर, अजमेर और कोटा सम्भाग की रैली 27 जून को होगी। अभी सेवा कार्य के तहत मास्क और सेनिटाइजर वितरण का अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रमों की तैयारी और आयोजन के संंबंध में प्रदेश नेतृत्व को जानकारी देने की जिम्मेदारी के लिए केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के पास रहेगी।
400 वीसी होंगी, लोगों को जोड़ा जाएगा

पूनियां ने कहा कि 15 से 25 जून तक प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं में भाजपा 400 वीडियो कांफ्रेंस की जाएंगी, जिनसे कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। सभी वीसी को अलग—अलग नेता संबोधित करेंगे। प्रत्येक बूथ पर अभियान चलाकर वाट्सअप ग्रुप निर्माण किया जाएगा। इस अभियान के लिए विधायक रामलाल शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।
15 जून तक होगी प्रेस वार्ता

अभियान के दौरान 15 जून तक पार्टी प्रदेश, सम्भाग और जिला स्तर पर प्रेस वार्ता करेगी। उसकी माॅनिटरिंग और विषयों के चयन की जिम्मेदारी केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के पास रहेगी। सब जगह प्रेस वार्ता की तैयारी के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अरुण चतुर्वेदी को जिम्मेदारी दी गई है।
बूथ संपर्क अभियान 8 से

पूनियां ने कहा कि 8 जून से 14 जून तक बूथ सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा इसके तहत पूरे प्रदेश में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए 25 लाख घरों तक 2-2 कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र लेकर जाएंगे। इस अभियान के लिए विधायक चन्द्रकांता मेघवाल को प्रभारी बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो